सीवान में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 8 भट्ठियां ध्वस्त; 4 हजार लीटर पाश नष्ट

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान के सराय थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब की 8 भट्ठियों को ध्वस्त किया और 4 हजार लीटर पाश नष्ट किया। तस्करों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

Siwan News : सराय थाना क्षेत्र के उखई चंवर में मंगलवार को पुलिस ने अवैध महुआ चुलाई शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने छापेमारी कर अलग-अलग स्थानों पर संचालित आठ शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान करीब चार हजार लीटर पाश को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गये.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस टीम, तस्कर हुए फरार

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उखई चंवर में अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से महुआ शराब की चुलाई की जा रही है. चुलाई के बाद शराब को आसपास के गांवों में ले जाकर बेचने की भी सूचना मिली थी. स्थानीय स्तर पर कुछ महिलाओं के भी शराब बिक्री में शामिल होने की जानकारी पुलिस को मिली थी.

थानाध्यक्ष के नेतृत्व में हुई छापेमारी

सूचना का सत्यापन करने के बाद सराय थानाध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की टीम ने उखई चंवर में छापेमारी की. पुलिस टीम को देखते ही वहां मौजूद शराब तस्कर भाग निकले. पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन कोई तस्कर गिरफ्तार नहीं हो सका.

आठ शराब भट्ठियों को पुलिस ने किया ध्वस्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने चंवर में अलग-अलग जगहों पर संचालित आठ अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. मौके पर मौजूद करीब चार हजार लीटर पाश को भी नष्ट किया गया. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया.

फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

कार्रवाई के बाद पुलिस ने आसपास के गांवों में भी शराब तस्करों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन कोई तस्कर हाथ नहीं लगा. पुलिस फरार तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन