JPU पीजी नामांकन में दूसरी मेधा सूची का इंतजार, 416 सीटों पर होना है दाखिला; पोर्टल खुलने के बाद बढ़ी छात्रों की उम्मीद

Updated:
विज्ञापन

फोटो:- शहर का एकमात्र महिला कॉलेज | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जयप्रकाश विश्वविद्यालय में पीजी सत्र 2026-28 की दूसरी मेधा सूची का छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जानिए दाखिले से जुड़ी ताजा अपडेट और पूरी जानकारी।

विज्ञापन

JP University Gpalaganj : जयप्रकाश विश्वविद्यालय में पीजी सीबीसीएस प्रथम सेमेस्टर सत्र 2026-28 में दाखिले की पहली प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब छात्र-छात्राओं की नजर दूसरी मेधा सूची पर टिक गयी है. पहली मेधा सूची में शामिल विद्यार्थियों का नामांकन 21 अगस्त तक पूरा कर लिया गया. इसके बाद दूसरी मेधा सूची की तैयारी के लिए विश्वविद्यालय ने 24 से 27 अगस्त तक पोर्टल खोला था. इस दौरान नए आवेदन के साथ पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को कॉलेज और विषय की वरीयता बदलने का अवसर भी दिया गया. अब आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विद्यार्थी दूसरी मेधा सूची जारी होने का इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन

जिले के तीन कॉलेजों में 416 सीटों पर दाखिला

गोपालगंज जिले के तीन कॉलेजों में पीजी की कुल 416 सीटें निर्धारित हैं. इनमें कमला राय कॉलेज में 224, महेंद्र महिला कॉलेज में 96 और गोपेश्वर कॉलेज, हथुआ में 96 सीटें हैं. पहली मेधा सूची के आधार पर नामांकन के बाद बची सीटों को दूसरी मेधा सूची के माध्यम से भरा जाना है. ऐसे में पहली सूची में चयन से बाहर रहे या किसी कारण नामांकन नहीं करा सके विद्यार्थियों के लिए दूसरी सूची महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

पोर्टल खुला, अब मेधा सूची का इंतजार

विश्वविद्यालय ने दूसरी मेधा सूची तैयार करने से पहले अभ्यर्थियों को 24 से 27 अगस्त तक आवेदन करने और वरीयता में बदलाव का मौका दिया था. इस दौरान पहले आवेदन नहीं करने वाले विद्यार्थियों को नया आवेदन करने की सुविधा दी गयी, जबकि पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थी कॉलेज और विषय की प्राथमिकता बदल सकते थे. प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की ओर से दूसरी मेधा सूची जारी होने का इंतजार है.

आठ विषयों में पीजी की पढ़ाई

गोपालगंज जिले के संबंधित कॉलेजों में हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, गणित और रसायन विज्ञान समेत आठ विषयों में पीजी की पढ़ाई होती है. दूसरी मेधा सूची में चयन उपलब्ध रिक्त सीटों और अभ्यर्थियों की पात्रता के आधार पर किया जायेगा.

चयनित छात्रों को कराना होगा नामांकन

दूसरी मेधा सूची जारी होने के बाद चयनित विद्यार्थियों को संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन और नामांकन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. वहीं, नामांकन से वंचित छात्र-छात्राएं खाली सीटों पर दाखिले का अवसर मिलने की उम्मीद लगाये हुए हैं.

विश्वविद्यालय की अगली सूचना पर टिकी नजर

पहली सूची का नामांकन पूरा होने और दूसरी सूची के लिए आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद अब विद्यार्थियों की नजर विश्वविद्यालय की अगली सूचना पर है. अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि दूसरी मेधा सूची जल्द जारी होगी, जिससे रिक्त सीटों पर नामांकन का रास्ता साफ हो सकेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन