वैशाली एक्सप्रेस पौने पांच घंटे, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 4:28 घंटे लेट पहुंची सीवान, एक दर्जन से अधिक ट्रेनों के यात्री रहे परेशान

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान-गोरखपुर रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें घंटों विलंबित रहीं. ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई. लंबी यात्रा करने वाले यात्री खासे परेशान दिखे.

विज्ञापन

सीवान-गोरखपुर रेलखंड पर नूनखार से भाटपार स्टेशन के बीच चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य का असर सोमवार को ट्रेनों के परिचालन पर देखने को मिला. कार्य के कारण अप और डाउन रूट की एक दर्जन से अधिक ट्रेनें निर्धारित समय से काफी विलंब से सीवान जंक्शन पहुंचीं. ट्रेनों के घंटों विलंब से पहुंचने के कारण यात्रियों को स्टेशन पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

कई यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा, जबकि कुछ यात्रियों को अपनी यात्रा पूरी करने में निर्धारित समय से कई घंटे अधिक लग गए. विलंब से पहुंचने वाली अप ट्रेनों में -

  • 02569 नई दिल्ली विशेष ट्रेन 1 घंटा 18 मिनट,
  • 15027 मौर्या एक्सप्रेस 45 मिनट,
  • 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 45 मिनट,
  • 15565 वैशाली एक्सप्रेस 28 मिनट,
  • 13019 बाघ एक्सप्रेस 32 मिनट,
  • 14673 शहीद एक्सप्रेस 23 मिनट तथा
  • 14617 जनसेवा एक्सप्रेस 21 मिनट की देरी से सीवान पहुंची.

इसी तरह डाउन रूट की ट्रेनों पर भी नॉन इंटरलॉकिंग कार्य का व्यापक असर पड़ा. इनमें -

  • 55056 गोरखपुर-छपरा सवारी गाड़ी 4 घंटे 7 मिनट,
  • 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस 4 घंटे 55 मिनट,
  • 15726 न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 1 घंटा 30 मिनट,
  • 02564 बरौनी विशेष ट्रेन 1 घंटा 46 मिनट.
  • 15028 मौर्या एक्सप्रेस 54 मिनट,
  • 15078 कामाख्या एक्सप्रेस 2 घंटे 51 मिनट,
  • 13020 बाघ एक्सप्रेस 2 घंटे 28 मिनट,
  • 14674 शहीद एक्सप्रेस 7 घंटे 30 मिनट,
  • 15048 पूर्वांचल एक्सप्रेस 2 घंटे 38 मिनट,
  • 15566 वैशाली एक्सप्रेस 4 घंटे 48 मिनट तथा
  • 15034 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 4 घंटे 28 मिनट विलंब से सीवान पहुंची.

ट्रेनों के विलंब से यात्रियों में नाराजगी देखी गई. यात्रियों ने कहा कि लंबी दूरी की ट्रेनों के घंटों विलंब से चलने के कारण उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन