सीवान जंक्शन और रेल थाना का एसएसपी ने किया निरीक्षण, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर दिये सख्त निर्देश

Updated:
विज्ञापन

एसएसपी ने सीवान जंक्शन व रेल थाना का किया निरीक्षण, संदिग्धों पर नजर और ट्रेनों में जांच के दिए निर्देश

सीवान जंक्शन और रेल थाना में एसएसपी बीणा कुमारी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और सामान पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

सीवान: रेल थाना और स्थानीय जंक्शन का रविवार को वरीय पुलिस अधीक्षक बीणा कुमारी ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने रेल थाना परिसर के साथ-साथ जंक्शन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों से स्टेशन और रेल क्षेत्र में यात्रियों की सुरक्षा के लिए की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली.

वरीय पुलिस अधीक्षक ने रेल थाना में लंबित मामलों, दर्ज कांडों की स्थिति और अपराध नियंत्रण के लिए की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की. उन्होंने स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुरक्षा, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी और अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

संदिग्ध व्यक्तियों और सामान पर रखें नजर

एसएसपी ने रेलवे परिसर में आने-जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया. उन्होंने स्टेशन परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों और लावारिस सामान पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया. इसके साथ ही नियमित गश्ती करने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा.

उन्होंने रेल पुलिस को ट्रेनों में भी नियमित जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया, ताकि यात्रियों के साथ होने वाली चोरी, छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सके.

लंबित मामलों की भी की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने रेल थाना में दर्ज कांडों और लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी ली. अपराध नियंत्रण को लेकर अब तक की गयी कार्रवाई की भी समीक्षा की गयी. अधिकारियों ने स्टेशन और रेल थाना की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की जानकारी एसएसपी को दी.

यात्रियों की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई का निर्देश

वरीय पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और रेल यात्रियों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि यात्रियों की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए रेल थाना और स्टेशन परिसर में लगातार निगरानी बनाए रखना जरूरी है. विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले समय और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने पर जोर दिया गया.

ये पदाधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान जीआरपी थानाध्यक्ष विकास कुमार आजाद, आरपीएफ इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र यादव सहित रेल थाना और आरपीएफ के अन्य पदाधिकारी व जवान मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के भतीजे की दवा दुकान में चोरी, शटर तोड़कर 2.67 लाख कैश ले गए चोर; CCTV में पूरी वारदात


विज्ञापन
पंकज कुमार

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन