अपार आइडी बनाने में सीवान सूबे में 34वें स्थान पर

Updated:
विज्ञापन
अपार आइडी बनाने में सीवान सूबे में 34वें स्थान पर

शिक्षा विभाग की लाख कोशिशों बावजूद अपार आइडी निर्माण मामले में सीवान फीसड्डी साबित हो रहा है. जनवरी के मुकाबले फरवरी में तीन पायदान का सुधार हुआ है. जनवरी में 37 वें पायदान पर रहने वाले सीवान की रैंकिंग फरवरी में 34वें पायदान पर पहुंचा है.

विज्ञापन

सीवान. शिक्षा विभाग की लाख कोशिशों बावजूद अपार आइडी निर्माण मामले में सीवान फीसड्डी साबित हो रहा है. जनवरी के मुकाबले फरवरी में तीन पायदान का सुधार हुआ है. जनवरी में 37 वें पायदान पर रहने वाले सीवान की रैंकिंग फरवरी में 34वें पायदान पर पहुंचा है. पहले स्थान पर 82.03 फीसदी के साथ शेखपुरा पहले पायदान पर, 81.12 फीसदी के साथ मुजफ्फरपुर दूसरे पायदान पर, 79.40 फीसदी के साथ भागलपुर तीसरे पायदान पर, 77.41 फीसदी के साथ वैशाली चौथे पायदान पर व 77.02 फीसदी के साथ शिवहर जिला पांचवें पायदान पर है. सीवान जिला 59.47 फीसदी के साथ 34वें पायदान पर है. अपार आइडी निर्माण मामले में डीइओ ने पिछले वर्ष बड़ी कार्रवाई करते हुए 909 प्रधानाध्यापकों के वेतन में कटौती का निर्देश दिया था. बावजूद इसके प्रधानाध्यापक के कान पर जूं नहीं रेंग रहा है और तमाम विभागीय प्रयास के बावजूद जिले की रैंकिंग में उत्साहजनक सुधार नहीं दिख रहा है. इधर गुरुवार को हुई सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के साथ बैठक में समग्र शिक्षा अभियान के डीपीओ जय कुमार व डीइओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने अपार आइडी निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया है. डीपीओ ने बताया कि सभी बीइओ को पूर्व के दिशा निर्देश के आलोक में दक्ष कर्मियों को प्रतिनियुक्त करते हुए अपार आइडी निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है. 5.59 लाख छात्राें का बनना है अपार आइडी एमआइएस प्रभारी मो गुलरेज अंसारी ने बताया कि जिला में पांच लाख 59 हजार 54 छात्रों का अपार आइडी निर्माण होना है. इसमें से अभी तक 3 लाख 34 हजार 750 छात्रों का अपार आइडी का निर्माण हो चुका है. जबकि 2 लाख 30 हजार 774 छात्रों का अपार आइडी निर्माण शेष है. एमआइएस प्रभारी ने बताया कि इसमें कुछ तकनीकी खामियों के चलते अपार निर्माण में परेशानी पेश आ रही है. उन्होंने बताया कि पांच लाख 59 हजार 54 छात्रों में से 4 लाख 8 हजार 776 छात्रों का आधार उपलब्ध हुआ है. बोले अधिकारी छात्रों के शत प्रतिशत अपार आइडी बनाने को लेकर विभाग सख्त है. सभी बीइओ व एचएम को स्पष्ट निर्देश प्राप्त है. कोताही बरतने वालों के विरूद्ध ससमय कार्रवाई की जाएगी. जय कुमार, डीपीओ, एसएसए

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन