मौसम बदलते ही बढ़े सर्दी-खांसी और बुखार के मरीज, महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल में बढ़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन

Siwan News: सीवान के महाराजगंज में मौसम में बदलाव और उमस के कारण सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. अनुमंडल अस्पताल की ओपीडी में रोजाना मरीजों की संख्या बढ़ी है. डॉक्टरों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

विज्ञापन

Siwan news: जिले में गर्मी, हल्की बारिश और बढ़ती उमस के कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है. मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई दे रहा है. महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल में इन दिनों सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ओपीडी में बढ़ी मरीजों की संख्या

अस्पताल प्रशासन के अनुसार पहले जहां प्रतिदिन 200 से 240 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 250 से 275 तक पहुंच गई है. सोमवार को अस्पताल की ओपीडी में 225 मरीज इलाज के लिए पहुंचे, जिनमें 80 से अधिक मरीज सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित थे.

बच्चों और बुजुर्गों पर ज्यादा असर

महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि कभी अचानक बारिश और कभी तेज धूप होने से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है. इसका सबसे अधिक असर बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है. बड़ी संख्या में लोग वायरल बुखार, सर्दी और खांसी की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं.

डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

डॉ. सिंह ने कहा कि मौसम के इस बदलाव के दौरान सामान्य सर्दी, खांसी और बुखार को भी हल्के में नहीं लेना चाहिए. किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह अवश्य लें और स्वयं दवा खाने से बचें.

बाहरी भोजन से करें परहेज

चिकित्सकों ने लोगों को उमस भरे मौसम में तला-भुना, अधिक मसालेदार और खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करने की सलाह दी है. उनका कहना है कि गर्मी और बारिश के बीच संक्रमण तेजी से फैलता है, इसलिए स्वच्छ भोजन करें, पर्याप्त पानी पिएं और व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें.

Also Read: भरत तिवारी के परिजनों की सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहेंगे 5 पुलिसकर्मी, शिकायत के बाद DSP ने लिया फैसला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन