सीवान के गुठनी में ग्रामीणों ने मादक पदार्थ के साथ 5 आरोपितों को पकड़ा, पुलिस पर उठाए सवाल

Updated:
विज्ञापन

मौके पर मौजूद ग्रामीण

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Siwan News: गुठनी थाना क्षेत्र श्रीकरपुर गांव के ग्रामीणों की सतर्कता से कथित रूप से चल रहे मादक पदार्थ के कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है. ग्रामीणों ने रविवार की सुबह मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को पकड़ लिया

विज्ञापन

Siwan News: (गुठनी से चंद्र प्रकाश दुबे की रिपोर्ट)
सीवान के गुठनी थाना क्षेत्र श्रीकरपुर गांव के ग्रामीणों की सतर्कता से कथित रूप से चल रहे मादक पदार्थ के कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है. ग्रामीणों ने रविवार की सुबह मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया. मौके से मादक पदार्थ, नकदी तथा एक मोटरसाइकिल भी बरामद होने की बात सामने आई है. जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों को लंबे समय से क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री की शिकायत मिल रही थी.

विज्ञापन

ग्रामीणों ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा

इसी बीच संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और घेराबंदी कर पांच लोगों को पकड़ लिया. ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपियों के पास से मादक पदार्थ के अलावा नकदी और एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी आरोपियों को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. बरामद सामान को भी जब्त कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

ग्रामीणों ने भी पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

घटना के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए. ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से नशे के कारोबार की शिकायतें की जा रही थीं. लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण कारोबारियों के हौसले बुलंद थे. ग्रामीणों ने पुलिस से पूरे नेटवर्क की जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है.

आरोपियों द्वारा पुलिस वाहन रोकने का भी आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों और उनके समर्थकों ने पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा किया तथा पुलिस वाहन को रोकने का प्रयास भी किया. हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए सभी आरोपियों को सुरक्षित थाने पहुंचाया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. बरामद मादक पदार्थ की मात्रा और प्रकार का सत्यापन कराया जा रहा है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों का संबंध किसी बड़े गिरोह से तो नहीं है. जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, सीवान में भावुक माहौल में अब्दुल मन्नान और जीतेंद्र कुमार को दी गई विदाई

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन