मद्य निषेध सिपाही परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, संयुक्त टीम कर रही सत्यापन

Updated:
विज्ञापन
Siwan News

होटल में जांच करती पुलिस

Saran News : मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर सिवान में सुरक्षा कड़ी, होटलों और लॉज में सघन जांच.

विज्ञापन

सीवान से पंकज कुमार की रिपोर्ट
Siwan News : रविवार को आयोजित होने वाली बिहार मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. परीक्षा को लेकर जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है तथा विभिन्न स्तरों पर निगरानी बढ़ा दी गई है. इसी क्रम में जिले के विभिन्न होटल, लॉज, धर्मशाला एवं अन्य ठहराव स्थलों पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा ठहरे हुए आगंतुकों का सत्यापन किया जा रहा है. साथ ही होटल एवं लॉज संचालकों द्वारा संधारित रजिस्टरों, पहचान संबंधी दस्तावेजों तथा अन्य अभिलेखों की भी गहन जांच की जा रही है.

कदाचार रोकने को लेकर प्रशासन का सख्त संदेश

जांच के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है.प्रशासन ने सभी होटल एवं लॉज संचालकों को निर्देश दिया है कि वे अपने यहां ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पूरा विवरण निर्धारित नियमों के अनुसार दर्ज करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में कदाचार या किसी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. जिला प्रशासन का कहना है कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और विधि-व्यवस्था को हर हाल में कायम रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. परीक्षा केंद्रों के आसपास भी विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि अभ्यर्थियों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष माहौल उपलब्ध कराया जा सके.

Also Read : बिहार में मिलीं 3.25 लाख से अधिक दुर्लभ पांडुलिपियां, 700 वर्ष पुरानी धरोहरें भी शामिल, डिजिटाइजेशन का कार्य तेज

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन