Siwan News : भीषण गर्मी और बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल

Updated:
विज्ञापन
Siwan News

भीषण गर्मी में वीरान सड़कें

Siwan News : तकनीकी खराबी और फ्यूज उड़ने से बाधित हो रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन

Siwan News (रंजीत कुमार यादव) : क्षेत्र में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से लोगों का दिन में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. तेज धूप और लू के थपेड़ों ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आ रही हैं और लोग जरूरी काम के अलावा बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं.गर्मी के इस प्रकोप के बीच अनियमित बिजली आपूर्ति लोगों की परेशानी को और बढ़ा रही है. दिन और रात में बार-बार बिजली कटने से लोग राहत नहीं पा रहे हैं. शहरों में जहां कूलर और एसी कुछ हद तक राहत दे रहे हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश लोग पंखे पर ही निर्भर हैं. ऐसे में थोड़ी देर की भी बिजली कटौती लोगों के लिए मुश्किल खड़ी कर दे रही है.

भीषण गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग तेज

शाम के समय बिजली गुल रहने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को विशेष परेशानी झेलनी पड़ रही है.वहीं रात में बिजली कटने से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है, जिससे अगले दिन भी थकान और चिड़चिड़ापन बना रहता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के इस दौर में निर्बाध बिजली आपूर्ति की सख्त जरूरत है, लेकिन बार-बार की कटौती से स्थिति और गंभीर हो जा रही है. कई जगहों पर लो वोल्टेज की समस्या भी सामने आ रही है, जिससे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं. इस संबंध में बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर नदीम हसन ने बताया कि ग्रिड से बिजली आपूर्ति में कोई कमी नहीं है.उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी के कारण ट्रांसफॉर्मर पर लोड बढ़ जाता है, जिससे कभी-कभी तकनीकी खराबी या फ्यूज उड़ने की स्थिति बन जाती है।ल. ऐसे में मरम्मत कार्य के लिए कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित करनी पड़ती है.काम पूरा होते ही तत्काल बिजली बहाल कर दी जाती है.

Also Read : Siwan News : बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक ने त्वरित कार्रवाई की मांग की

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन