Siwan News : बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक ने त्वरित कार्रवाई की मांग की

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि
Siwan News : जनहित के मुद्दों पर विधायक ने अधिकारियों को दी चेतावनी
Siwan News (राजन कुमार) : जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की उच्च स्तरीय बैठक में जीरादेई विधानसभा क्षेत्र के विधायक भीष्म प्रताप सिंह ने क्षेत्र की जनसमस्याओं को बेहद प्रखरता से सदन के पटल पर रखा. बैठक में विधायक ने बुनियादी सुविधाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा और कानून व्यवस्था से जुड़े कुल 10 महत्वपूर्ण मुद्दों पर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की.
विकास बैठक में जन वितरण प्रणाली की गड़बड़ी पर उठा सवाल
जन वितरण प्रणाली में गड़बड़ी की शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाते हुए विधायक ने मांग की कि सभी डीलरों द्वारा प्रत्येक लाभुक को निर्धारित 5 किलो राशन देना शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए. कटौती करने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई हो, सड़क सुरक्षा और अवैध स्पीड ब्रेकर हटाना. मैरवा नगर पंचायत क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर महीनों से बंद पड़ी हाई मास्ट लाइटों को अविलंब मरम्मत कर चालू करने का निर्देश दिया गया. ताकि रात के समय सुरक्षा और रोशनी की व्यवस्था दुरुस्त रहे, वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए विधायक ने बिजली विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में बिना कटौती के निर्बाध विद्युत आपूर्ति बहाल रखने की सख्त हिदायत दी. बभनौली सड़क की जर्जर स्थिति को देखते हुए इसके जल्द से जल्द नवनिर्माण की मांग को प्रमुखता से उठाया गया. मैरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को हो रही परेशानियों और अस्पताल में व्याप्त प्रशासनिक व चिकित्सीय अव्यवस्था को तत्काल दूर कर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया. सकरा स्थित नहर पर आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए एक नए मजबूत पुल के निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने की मांग रखी गई.
स्कूलों की व्यवस्था सुधारने को लेकर विधायक का जोर
चर्चित हसनपुरवा कांड का जिक्र करते हुए विधायक ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की. क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में पठन-पाठन का माहौल बेहतर करने और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए आवश्यक और कड़े कदम उठाने की बात कही गई. इस संबंध में विधायक ने बताया की दिशा की बैठक में क्षेत्र की जनता से जुड़े हर छोटे-बड़े सवाल को मजबूती से रखा गया है. मैरवा और पूरे जीरादेई विधानसभा क्षेत्र का विकास और जनता को उनका हक दिलाना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है.संबंधित अधिकारियों को इन सभी 10 बिंदुओं पर जल्द से जल्द धरातल पर काम शुरू करना होगा. इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
Also Read : Saran News : कट्टा के बल पर स्वर्ण व्यवसायी से 20 लाख के गहनों की लूट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










