सीवान के दरौंदा में प्रधानाध्यापकों की बैठक, 30 जुलाई से शुरू होंगी बच्चों के लिए विशेष कक्षाएं

बैठक में शामिल प्रधानाध्यापक | Prabhat Khabar Network
Siwan News: दरौंदा प्रखंड के बीआरसी परिसर में प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित हुई. इसमें शिक्षकों के विशेष प्रशिक्षण और विद्यार्थियों के लिए 30 जुलाई से शुरू होने वाली विशेष कक्षाओं पर विस्तार से चर्चा की गई.
Siwan News: दरौंदा प्रखंड के बीआरसी परिसर में प्रधानाध्यापकों की बैठक दो पालियों में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) सौरभ सुमन ने की. बैठक में विद्यालयों में आधारभूत मूल्यांकन, रिपोर्टिंग प्रक्रिया और विशेष कक्षाओं के संचालन को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई.
शिक्षकों को दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण
प्रशिक्षक शशि भूषण श्रीवास्तव एवं विशाल कुमार ने बताया कि 21 और 22 जुलाई को सभी संकुल स्तर पर शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा. प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को विद्यार्थियों के आधारभूत मूल्यांकन, मूल्यांकन प्रपत्र भरने और रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी.
मूल्यांकन के बाद शुरू होंगी विशेष कक्षाएं
बीईओ सौरभ सुमन ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद निर्धारित मूल्यांकन प्रपत्र के माध्यम से विद्यार्थियों का आधारभूत मूल्यांकन किया जाएगा. इसके बाद रिपोर्ट संकुल स्तर पर जमा कराई जाएगी. बीआरसी स्तर से सभी रिपोर्टों को समेकित कर 29 जुलाई तक जिला कार्यालय भेजा जाएगा.
उन्होंने बताया कि मूल्यांकन के आधार पर 30 जुलाई से विद्यालयों में विशेष कक्षाओं का संचालन शुरू किया जाएगा. वहीं, एक अगस्त से 30 अगस्त तक नामित शिक्षकों द्वारा नियमित रूप से विशेष कक्षाएं चलाकर बच्चों की आधारभूत दक्षता को मजबूत किया जाएगा.
अनुश्रवण की जिम्मेदारी बीआरपी को
बीईओ ने कहा कि कार्यक्रम की निगरानी और अनुश्रवण की जिम्मेदारी सहायक नोडल पदाधिकारी एवं बीआरपी को सौंपी गई है. जिला स्तर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार विद्यालयों को आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा.
उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि मिशन मोड में तय समय सीमा के अंदर कार्यक्रम की सभी गतिविधियों को पूरा करें, ताकि विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार लाया जा सके.
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में एमडीएम प्रभारी विषकेतु यादव, लेखापाल संजय गुप्ता, रविंद्र कुमार, हरिचरण यादव, संजय यादव, पूनम गुप्ता, रितु सिन्हा, कुमार विभव, अजय भारती, उपेंद्र सिंह, अनिल सिंह सहित सभी प्रधानाध्यापक एवं संबंधित कर्मी मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










