सीवान पुलिस को बुलेट अंसारी हत्याकांड मामले में मिली बड़ी सफलता, झारखंड से दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

नौतन थाना की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Siwan News: सीवान के नौतन थाना क्षेत्र के ठाकुर के रामपुर गांव में चर्चित बुलेट अंसारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले में नामजद दो आरोपियों को झारखंड के जमशेदपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किए जाने की सूचना सामने आई है.

विज्ञापन

Siwan News: (नौतन से शिवनाथ पांडेय की रिपोर्ट)
सीवान के नौतन थाना क्षेत्र के ठाकुर के रामपुर गांव में चर्चित बुलेट अंसारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले में नामजद दो आरोपियों को झारखंड के जमशेदपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किए जाने की सूचना सामने आई है. हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक रूप से गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इस कार्रवाई को जांच में अहम उपलब्धि माना जा रहा है.

विज्ञापन

जमशेदपुर से गिरफ्तारी की मिली जानकारी

आरोपित के पिता नन्हें श्रीवास्तव ने दूरभाष पर बताया कि उनके पुत्र प्रशांत श्रीवास्तव और विकास पटेल को पुलिस ने झारखंड के जमशेदपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. हालांकि इस संबंध में पुलिस फिलहाल कुछ भी कहने से इंकार कर रही है. इसके बावजूद गिरफ्तारी की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.

मृतक के भाई ने दर्ज कराई थी एफआईआर

घटना के बाद मृतक बुलेट अंसारी के भाई बाबू जान अंसारी के लिखित आवेदन पर नौतन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस ने इस मामले में आठ नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी शुरू की थी.

पिता को बचाने गया था बुलेट अंसारी

जानकारी के अनुसार 23 मई 2026 की रात दर्जनों की संख्या में बाइक सवार अपराधी ठाकुर के रामपुर गांव निवासी मुन्ना अंसारी के दरवाजे पर पहुंचे थे. आरोप है कि अपराधी मुन्ना अंसारी को घर से खींचकर करीब 50 गज दूर ले गए. इस दौरान अपने पिता को बचाने के लिए पहुंचे उनके सबसे छोटे पुत्र बुलेट अंसारी को अपराधियों ने गोली मार दी.

इलाज के लिए ले जाते समय हुई थी मौत

गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल बुलेट अंसारी को इलाज के लिए गोरखपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी और परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी. सूत्रों के अनुसार पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया था. वहीं क्षेत्र के लोग पुलिस की अगली कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं.

Also Read: सीवान के मरीजों के लिए राहत भरी खबर, सदर अस्पताल में फिर शुरु हुई ये महत्वपूर्ण जांच सेवाएं

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन