सीवान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लोडेड पिस्टल, कारतूस व बाइक के साथ 4 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
siwan update

पुलिस के साथ गिरफ्तार अपराधी

Siwan News: सीवान पुलिस ने अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने लोडेड पिस्टल, कारतूस व बाइक के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. अपराधियों के खिलाफ मैरवा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है.

विज्ञापन

Siwan News: (अरविंद कुमार सिंह) सीवान में गुप्त सूचना के आधार पर मैरवा पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने 15 मई 2026 को बड़ी सफलता हासिल की है। थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने चार कुख्यात अपराधियों को अवैध हथियार, कारतूस और वाहनों के साथ धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात की फिराक में हैं। सूचना पर मैरवा थानाध्यक्ष ने एसटीएफ टीम के साथ गोपालगंज-मैरवा बॉर्डर के पास घेराबंदी कर छापा मारा।

गिरफ्तार अपराधियों की पुलिस ने की पहचान

इस कार्रवाई में गिरफ्तार अपराधियों की पहचान कर ली गई है. इसमें इसरान खान, 26 वर्ष, पिता असलम खान, अहमद रजा खान, 23 वर्ष, पिता नुरैन खान, मोजाहिद खान, 23 वर्ष, पिता आलम खान है. ये तीनों ईदगाह, मैरवा के रहने वाले हैं जबकि एक अपराधी जो विकास राजभर, पिता मौलम राजभर, बनईपुर, मैरवा की रहने वाली है.

अपराधियों के पास से बरामद सामग्री

तलाशी के दौरान 01 देशी पिस्टल, 02 मैगजीन, 27 जिंदा कारतूस, 06 खोखा, 07 मोबाइल फोन, एक आई टेन कार जिसकी संख्या DL2C AE 6339 और 04 मोटरसाइकिल/स्कूटी बरामद हुई। अहमद राजा के पास से लोडेड पिस्टल में 04 गोली और मोजाहिद की कार की डिक्की से 06 जिंदा कारतूस मिले।

अपराधियों पर मामला दर्ज

मैरवा थाना कांड संख्या 235/26, दिनांक 15.05.26 के तहत धारा 317(5)/111(2)/3(5) बीएनएस एवं 25(1-बी)/26/35 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर चारों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पूछताछ में कई कांडों के खुलासे की उम्मीद है।

Also Read: हाजीपुर समेत जिले भर में वट वृक्ष की धूम, श्रद्धा के साथ उमड़ी महिलाओं की भीड़; जगह-जगह हुई पूजा-अर्चना

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन