सीवान के लाली यादव हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में

Updated:
विज्ञापन
सीवान के लाली यादव हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में

Ai से ली गई सांकेतिक तस्वीर

Siwan News: सीवान के चैनपुर थाना क्षेत्र में दिनेश कुमार यादव उर्फ लाली यादव हत्याकांड में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने पूछताछ में हत्या में संलिप्तता स्वीकार करने का दावा पुलिस ने किया है.

विज्ञापन

Siwan News: सीवान जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में चर्चित दिनेश कुमार यादव उर्फ लाली यादव हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

दीपक श्रीवास्तव उर्फ केसरिया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान चैनपुर गांव निवासी दीपक श्रीवास्तव उर्फ केसरिया के रूप में हुई है. वह लाली यादव हत्याकांड का अप्राथमिक अभियुक्त है. पूछताछ के बाद शनिवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

सितंबर 2025 में हुई थी हत्या

गौरतलब है कि 8 सितंबर 2025 की रात चैनपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में अपराधियों ने गोली मारकर दिनेश कुमार यादव उर्फ लाली यादव की हत्या कर दी थी. इस मामले में मृतक की पत्नी सीमा यादव ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

एफआईआर में दो लोगों पर लाइनर की भूमिका निभाने, छह लोगों पर साजिश रचने और सुपारी देने तथा दो नामजद एवं चार-पांच अज्ञात हमलावरों पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया गया था.

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है.

पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज थे कई मामले

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक लाली यादव के खिलाफ सीवान और सारण (छपरा) के विभिन्न थानों में अपहरण, हत्या सहित कुल 22 आपराधिक मामले दर्ज थे.

Also Read: बिहार में मुखिया का चुनाव लड़ने से पहले पढ़ लें ये खबर, 10 साल बाद बदल सकता है आरक्षण रोस्टर, जानिए क्या है नियम

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन