सीवान-गोपालगंज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन
सीवान-गोपालगंज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

Siwan News:सीवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सीवान-गोपालगंज हाईवे पर कुशवाहा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर फरार चालक की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Siwan News: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीवान-गोपालगंज हाईवे पर कुशवाहा मोड़ के समीप शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौत हो गई. मृतक की पहचान बगहा गांव निवासी मनोज बैठा के रूप में हुई है.

घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मनोज बैठा साइकिल से शहर से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान गोपालगंज की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक वाहन रोकने के बजाय उन्हें रौंदते हुए छपरा की ओर फरार हो गया.

अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल मनोज बैठा को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

मोबाइल नंबर से हुई पहचान

सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान उसके पास मिले मोबाइल फोन में मौजूद परिजनों के नंबर के आधार पर की गई. सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था.

फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच जारी है.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज में फटा दूध खाने से एक ही परिवार के 10 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सदर अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
Amarnath Sharma

लेखक के बारे में

By Amarnath Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन