Siwan News : विदेशी नागरिकों की निगरानी को लेकर प्रशासन सख्त

बैठक की तस्वीर
Siwan News : समाहरणालय में होटल संचालकों के साथ हुई अहम बैठक
Siwan News (अमर नाथ शर्मा) : जिले में विदेशी नागरिकों के ठहराव और उनकी गतिविधियों की निगरानी को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. रविवार को समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय एवं पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा की अध्यक्षता में होटल, धर्मशाला और गेस्ट हाउस संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में विदेशी नागरिकों के ठहराव एवं पंजीकरण से संबंधित समेकित वीजा एवं विदेशी पंजीकरण ट्रैकिंग प्रणाली के तहत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. अधिकारियों ने होटल एवं गेस्ट हाउस संचालकों को निर्देश दिया कि उनके यहां ठहरने वाले प्रत्येक विदेशी नागरिक की सूचना सी-फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा. वहीं शिक्षण संस्थानों को विदेशी छात्रों से संबंधित एस-फॉर्म ऑनलाइन जमा करने का निर्देश दिया गया.
ऑनलाइन व्यवस्था के लिए संसाधन रखना जरूरी
बैठक में कहा गया कि संबंधित संस्थानों को कंप्यूटर, इंटरनेट, प्रिंटर, वेब कैमरा एवं स्कैनर जैसी आवश्यक सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध रखनी होंगी, ताकि ऑनलाइन पंजीकरण और सूचना भेजने में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो.
नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि समेकित वीजा एवं विदेशी पंजीकरण ट्रैकिंग प्रणाली के तहत आवश्यक पंजीकरण एवं सूचना उपलब्ध नहीं कराने वाले संस्थानों के विरुद्ध आप्रवासन एवं विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने कहा कि विदेशी नागरिकों से जुड़ी सूचनाओं में लापरवाही राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला माना जाएगा.
सभी संचालकों को सतर्क रहने का निर्देश
बैठक में प्रशासन ने होटल, धर्मशाला एवं गेस्ट हाउस संचालकों से अपने यहां ठहरने वाले विदेशी नागरिकों का पूरा रिकॉर्ड अद्यतन रखने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन सूचना उपलब्ध कराने की अपील की.
Also Read : Gopalganj News : परीक्षा व्यवस्था में विफलता को लेकर सड़क पर उतरे छात्र संगठन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










