siwan news : रेडक्रॉस सोसाइटी के पूर्व सचिव कर रहे कार्यालय का काम

siwan news : रेडक्रॉस सोसाइटी के भवन व एंबुलेंस को किराये पर देने पर डीडीसी ने मांगा था स्पष्टीकरण, पूर्व सचिव की कार्यशैली से डीएम जता चुके हैं नाराजगी
सीवान. भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी सीवान शाखा के पूर्व सचिव रत्नेश कुमार सिंह डीडीसी के स्पष्टीकरण के बाद भी कार्यालय के कार्यों का निष्पादन कर रहे हैं. सचिव द्वारा जहां कुछ महीने पहले भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के 45 लाख रुपये के एंबुलेंस को एक व्यक्ति की भाड़े पर चलाने के लिए दे दिया गया है. वहीं, दूसरी तरफ कुछ दिनों पूर्व जिला प्रतिरक्षण कार्यालय की ऊपरी मंजिल को एक व्यक्ति को भाड़े पर दे दिया गया है. बताया जा रहा है कि इसमें उस व्यक्ति द्वारा ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए रंग-रोगन कराया जा रहा है. बताया जाता है कि पूर्व सचिव द्वारा जिस व्यक्ति को एंबुलेंस भाड़े पर चलाने के लिए दिया गया है, उसके द्वारा रेडक्रॉस सोसाइटी को कई महीनों से पैसा नहीं दिया जा रहा है. कुछ दिनों से एंबुलेंस दिखायी भी नहीं दे रही है. चर्चा है कि एंबुलेंस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर उसकी कहीं पर मरम्मत करायी जा रही है.
डीडीसी बता चुके हैं कि चुनावी प्रकिया पूरी होने तक सभी पद हैं रिक्त :
नौ सितंबर, 2023 को डीडीसी पत्र द्वारा रेडक्रॉस सोसाइटी के पूर्व सचिव रत्नेश कुमार सिंह को बता चुके हैं कि राज्यपाल के प्रधान सचिव के पत्र के आलोक में 20 अगस्त को भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा सीवान की प्रबंध समिति के सदस्यों का निर्वाचन संपन्न हो चुका है. अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष का निर्वाचन लंबित है. भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा सीवान में जब तक अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष का निर्वाचन नहीं हो जाता है, तब तक उक्त सभी पद रिक्त हैं. उन्होंने कहा था कि सचिव का निर्वाचन अभी प्रक्रियाधीन है, इसके बावजूद भी आपके द्वारा सचिव की हैसियत से अनावश्यक पत्राचार किया जा रहा है, यह कृत आपकी अनुशासनहीनता को प्रदर्शित करता है. आपके इस कृत पर जिला पदाधिकारी, द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त की गयी है. उन्होंने स्पष्टीकरण पूछते हुए कहा था कि आप स्पष्ट करें कि क्यों नहीं आपके इस कृत के लिए आपको रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रबंध समिति की सदस्यता को रद्द कर दी जाये.जांच कर की जायेगी कार्रवाई :
डीडीसी मुकेश कुमार ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी के पूर्व सचिव द्वारा एंबुलेंस एवं भवन को किराये पर दिये जाने का मामला आज ही संज्ञान में आया है. इस संबंध में जांच कर दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




