सीवान में वृद्ध दुकानदार के सिर में गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित किया

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Siwan News : दरौली में खूनी वारदात, 70 वर्षीय अमर सिंह की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस.

विज्ञापन

सीवान से अमर नाथ शर्मा की रिपोर्ट
Siwan News : जिले के दरौली थाना क्षेत्र के विसवानिया मकरी टोला गांव में रविवार की शाम करीब पौने सात बजे अपराधियों ने एक वृद्ध दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान 70 वर्षीय अमर सिंह के रूप में हुई है. बताया जाता है कि अमर सिंह विसवानिया बाजार में अपनी छोटी सी गुमटी में डीजल और पेट्रोल बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम के समय बाइक पर सवार कुछ युवक उनकी दुकान पर पहुंचे और पेट्रोल की मांग करने लगे.

विज्ञापन

सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल दुकानदार ने तोड़ा दम

इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते युवकों ने अमर सिंह के सिर में सटाकर गोली मार दी और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े. गंभीर रूप से घायल अमर सिंह को आनन-फानन में बाइक से सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है तथा फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है.

Also Read : महाराणा प्रताप प्रतिमा अनावरण समारोह को लेकर हाजीपुर में बैठक, सीतामढ़ी कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान, आनंद मोहन ने दिया निमंत्रण

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन