siwan news: 8 जून को सीवान के मंदिरों में दर्शन

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 08 Jun 2026 6:35 AM

विज्ञापन

mahindranath mandir

Siwan News: सिवान जिले की दिनभर की गतिविधियों से आपको रू-ब-रू कराने के लिए हम आपके लिए आपके शहर की पूरी जानकारी एक साथ लेकर आए हैं. कौन से धार्मिक स्थल कब खुलेंगे, कब बंद होंगे, सारी जानकारी इस खबर में आपको एक साथ मिलेगी

विज्ञापन

: 8 जून को सीवान के मंदिरों में दर्शन

हंसनाथ धाम,सोहगरा मंदिर दर्शन की समय सारणी क्या है?

मंदिर पट खुलने का खुलने का समय सुबह 4 बजे (ब्रह्म मुहूर्त)

श्रृंगार व आरती सुबह 5 बजे

संध्या कालीन आरती 8.30 शाम को

मंदिर बंद होने का समय रात 9 बजे

महेंद्रनाथ धाम,सिसवन मंदिर दर्शन की समय सारणी क्या है?

सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट खुलेगा

सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट बंद कर दिया जायेगा

सुबह 9 बजे से 9:30 तक श्रृंगार और आरती होगी

सुबह 9.30 बजे से शाम 7 बजे तक पट खुला रहेगा

संध्या 7 से 7:30 बजे तक आरती होगी

रात 9 बजे पट बंद कर दिया जायेगा

मंदिर प्रशासन ने भक्तों से निर्धारित समय का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. ताकि सभी श्रद्धालु सुचारु रूप से दर्शन कर सकें.

8 जून को कैसा रहेगा सीवान का मौसम

8 जून को गर्मी और उमस से बेहाल रहेंगे लोग, शाम में बादल छाने के आसार है.जिले में 8 जून को मौसम का मिजाज गर्म और उमसभरा रहने की संभावना है. दिन में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है

सुबह से तेज धूप निकलेगी और दोपहर के समय गर्म हवाओं के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं शाम के समय कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही बढ़ने तथा हल्की बूंदाबांदी या गरज-चमक की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, हालांकि व्यापक बारिश के आसार कम हैं.बढ़ती गर्मी और उमस को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने तथा हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है. किसानों को भी मौसम में बदलाव पर नजर रखने की सलाह दी गई है.

मौसम विभाग के संकेतों के अनुसार जून के दूसरे सप्ताह में मानसून की गतिविधियां धीरे-धीरे बढ़ सकती हैं, जिससे तापमान में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन