Siwan News : श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

कृष्णा सुदामा की झांकी व कथा सुनती महिला श्रद्धालु
Siwan News : गोवर्धन पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जयकारों से गूंजा कथा स्थल
Siwan News (उमा शंकर) : हसनपुरा प्रखंड के पकड़ी पंचायत के महुअल गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पंचम दिवस पर श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के रस में पूरी तरह डूबे नजर आए. पूरा पंडाल भजन-कीर्तन, संगीतमय प्रस्तुतियों तथा “राधे-राधे” और “जय श्री कृष्ण” के जयघोष से भक्तिमय बना रहा. कथा व्यास प्रमोद कृष्ण दास जी महाराज ने अपने मधुर एवं ओजस्वी प्रवचनों से श्रद्धालुओं को भक्ति, कर्म और धर्म का गूढ़ संदेश दिया. महाराज जी ने भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए बताया कि बाल स्वरूप में भगवान अपनी चंचल लीलाओं से पूरे गोकुल को आनंदित करते थे.
माखन चोरी लीला को बताया भक्तों के प्रेम का प्रतीक, श्रद्धालु हुए भावविभोर
माखन चोरी लीला का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल बाल सुलभ शरारत नहीं, बल्कि भक्तों के निर्मल प्रेम को स्वीकार करने का दिव्य प्रतीक है. कथा के दौरान श्रद्धालु भावविभोर होकर भक्ति रस में सराबोर दिखाई दिए.इसके पश्चात गोवर्धन पूजा का भव्य आयोजन हुआ. कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाकर गोकुलवासियों की रक्षा करने की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान सदैव अपने भक्तों की रक्षा करते हैं. उन्होंने प्रकृति संरक्षण, गौ सेवा और धर्म रक्षा को मानव जीवन का महत्वपूर्ण कर्तव्य बताया. श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से पूजा-अर्चना कर भगवान के जयकारों से पूरे पंडाल को गुंजायमान कर दिया. अपने प्रवचन में महाराज जी ने कर्म के सिद्धांत पर विशेष प्रकाश डालते हुए कहा कि मनुष्य को उसके कर्मों के अनुसार ही फल प्राप्त होता है. अच्छे कर्म सुख और शांति देते हैं, जबकि बुरे कर्म दुख का कारण बनते हैं. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं.
Also Read : सीवान डीएम का बड़ा एक्शन, 90 हड़ताली पंचायत सचिव निलंबित, BDO को भी सख्त आदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










