Siwan News : बकरीद को लेकर गुलजार हुए बकरा बाजार, खरीदारी तेज

बकरा बाजार की तस्वीर
Siwan News : मोहन और काजी बाजार में दिनभर लगी रही खरीदारों की भीड़
Siwan News (अफजल अनवर) : कुर्बानी का पर्व (ईद-उल-अजहा) यानि की बकरीद को लेकर इन दिनों बाजार का रूख काफी तेज है,खासकर बकरा बाजार की. रिवाज के मुताबिक बकरीद की नमाज के बाद बकरा की कुर्बानी दी जाती है.इसे लेकर लोग बकरा की खरीदारी करने में जुटे हैं.साथ ही सेवई कपड़े समेत अन्य सामान की खरीदारी भी होने लगी है. बहरहाल,बाजार में अच्छी नस्ल के बकरा के साथ लोकल बकरा उतर गया है.लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार बकरे की खरीदारी कर रहे हैं.शहर के मोहन बाजार,काजी बाजार में रविवार की छुट्टी के दिन भी बकरा का बाजार शाम तक सजा रहा. यहां लोगों ने बकरे की जमकर खरीदारी की.सुबह 8 बजे से दिनभर यहां चहल-पहल रही. कुर्बानी के लिए बकरों की लोग खरीदारी करते रहे. बकरा विक्रेता आलम कुरैशी व अब्दुल्लाह कुरैशी ने बताया कि सबसे अधिक लोकल बकरा रविवार को बाजार में 20 से 25 हजार रुपये में बिका है. जबकि देसीला बकरा 10 से 15 हजार रुपये में बिक रहा था.मोहन बाजार में बकरा बेंचने पहुंचे शहीद अली ने बताया कि लोकल बकरा की अधिक डिमांड है.इधर, मुस्लिम समुदाय के लोगों के अनुसार, बकरीद पर बकरों की कुर्बानी का खास महत्व है.बकरीद पर्व पर हर मुसलमान अपनी हैसियत के मुताबिक बकरा की कुर्बानी करते हैं.वर्तमान समय में बकरों को खरीदने के लिए शहर के विभिन्न इलाकों में होड़ मची हुई है.लोग अपनी हैसियत के मुताबिक बकरों की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं. समुदाय के लोगों ने बताया कि ईद-उल-जुहा का पर्व कुर्बानी, त्याग व समर्पण का संदेश देता है.यह पर्व गरीबों व जरुरतमंदों की मदद करना सिखाता है.
अटूट आस्था और त्याग का प्रतीक है पर्व
बकरीद अल्लाह के प्रति पूर्ण समर्पण, अटूट आस्था और त्याग का प्रतीक है.यह पर्व पैगंबर हजरत इब्राहिम की उस महान परीक्षा की याद दिलाता है,जिसमें वह अल्लाह के हुक्म पर अपने सबसे प्रिय पुत्र हजरत इस्माइल को कुर्बान करने के लिए तैयार हो गए थे.शहर के वार्ड संख्या- 6 स्थित मोहन बाजार निवासी ई.रफिक के अहमद व काजी बाजार निवासी सह छोटी मस्जिद के सचिव मुस्लिम मियां ने बताया कि यह पर्व सीख देता है कि अल्लाह की राह में अपनी सबसे प्यारी और कीमती चीज का त्याग करने से भी पीछे नहीं हटना चाहिए.इसका उद्देश्य व्यक्ति के दिल से लालच, स्वार्थ और अहंकार को मिटाना है.
बकरीद को लेकर सज गई सेवई-कपड़ा की दुकानें
बकरीद का त्योहार 28 मई को मनाया जायेगा.इस मौके पर पुरानी बाजार स्थित शाही जामा मस्जिद नखास चौक स्थित छोटी मस्जिद,छोटका टेढ़घा मस्जिद,बालबंगरा, नई भाउछपरा, रुकुन्दिपुर, हजपुरवा, सारंगपुर, देवरिया, दारौंदा, रुकुन्दीपुर, भीखाबांध, सतजोड़ा सहित अन्य मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की जायेगी, बकरीद को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में एक अलग खुशी देखी जा रही हैं.बकरीद पर्व के मद्देनजर बाजार में सेवई-कपड़े की दुकानें सजने लगी है.कपड़े की दुकान पर लोग अपनी पसंद के कपड़े खरीदने पहुंच रहे हैं. मेहमाननवाजी के लिए कई प्रकार के सामान खरीदे जा रहे हैं.किराना दुकान से लेकर कपड़ा, टोपी, इत्र आदि दुकानों पर लोग पहुंच रहे हैं. बकरीद का पर्व नजदीक आते ही बच्चों, बुजुर्गों समेत सभी वर्ग के लोगों में उत्साह दिख रहा है.
Also Read : Siwan News : दिन में जल रही हाई मास्क लाइटें, बिजली की हो रही बर्बादी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










