सीवान में हटेंगे विवादित कूड़ा प्वाइंट, बड़ी मस्जिद और कसेरा टोली मोड़ को लेकर बड़ी तैयारी, 25 मई को बैठक

Updated:
विज्ञापन
Siwan News

बड़ी मस्जिद कूड़ा प्वाइंट फाइल फोटो

सीवान नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति की अहम बैठक 25 मई को होने जा रही है. बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, विवादित कूड़ा प्वाइंट हटाने, आउटसोर्सिंग एजेंसी के कार्यों की समीक्षा समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी.

विज्ञापन

Siwan News: (विवेक कुमार सिंह) सीवान नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति की अहम बैठक 25 मई को होने जा रही है. बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, विवादित कूड़ा प्वाइंट हटाने, आउटसोर्सिंग एजेंसी के कार्यों की समीक्षा समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी. बड़ी मस्जिद के पीछे और कसेरा टोली मोड़ स्थित कूड़ा प्वाइंट को हटाने के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा.

25 मई की बैठक में होंगे कई फैसले

नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति की बैठक नगर सभापति सेम्पी देवी की अध्यक्षता में नगर परिषद सभाकक्ष में दोपहर एक बजे से आयोजित होगी. कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा जारी सूचना के अनुसार बैठक में शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी.

बड़ी मस्जिद और कसेरा टोली मोड़ से हट सकता है कूड़ा प्वाइंट

बैठक में बड़ी मस्जिद के पीछे तथा कसेरा टोली मोड़ स्थित कूड़ा प्वाइंट को हटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा. इन स्थानों पर लंबे समय से कूड़ा जमा होने के कारण आसपास के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों द्वारा लगातार शिकायत किये जाने के बाद नगर परिषद अब इन कूड़ा प्वाइंटों को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने की तैयारी में है.

सफाई एजेंसी सर्जिकल के कामकाज की होगी समीक्षा

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर मिल रही शिकायतों के बीच आउटसोर्सिंग एजेंसी सर्जिकल के कार्यों और गतिविधियों की भी समीक्षा की जाएगी. समिति के सदस्य सफाई कार्य की गुणवत्ता, नियमितता और व्यवस्था पर चर्चा करेंगे. जरूरत पड़ने पर एजेंसी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये जा सकते हैं.

बैलहटा पोखरा में मोटरसाइकिल स्टैंड और पेवर ब्लॉक पर भी चर्चा

बैठक में वार्ड संख्या-31 स्थित बैलहटा पोखरा पर मोटरसाइकिल स्टैंड की घेराबंदी और पेवर ब्लॉक लगाने के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श होगा. नगर परिषद शहर की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा करेगी. नगर कार्यपालक पदाधिकारी ने सभापति, उपसभापति एवं सशक्त स्थायी समिति के सभी सदस्यों से बैठक में समय पर उपस्थित होकर आवश्यक सुझाव देने की अपील की है.

Also Read: रेलवे ट्रैक पार कर रहा था युवक तभी आ गई ट्रेन, मैरवा स्टेशन पर सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन