दरौली में पुलिस टीम पर हमला मामले में 5 गिरफ्तार, 4 महिलाएं भी अरेस्ट, जानिए पूरा मामला

Published by : Sakshi kumari Updated At : 20 May 2026 1:00 PM

विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

दरौली थाना क्षेत्र के चकरी गांव में अवैध शराब छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी को छुड़ाकर फरार कराने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. हमले में थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हुए थे.

विज्ञापन

Siwan News: (चंद्र प्रकाश दुबे) दरौली थाना क्षेत्र के चकरी गांव में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों में चार महिलाएं भी शामिल हैं.

घर से बरामद हुई 25 लीटर से अधिक अवैध शराब

जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि चकरी गांव निवासी रमेश मांझी अपने घर में अवैध शराब रखकर उसकी खरीद-बिक्री कर रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद दरौली पुलिस ने छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 25.84 लीटर अवैध शराब बरामद करते हुए रमेश मांझी को हिरासत में ले लिया.

लाठी-डंडे लेकर पहुंचे परिजन, पुलिस टीम पर हमला

पुलिस हिरासत में लेने के बाद रमेश मांझी के परिजन लाठी-डंडे से लैस होकर मौके पर पहुंच गए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया. हमले में थानाध्यक्ष विवेक कुमार समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए.

पुलिस हिरासत से आरोपी को छुड़ाकर कराया फरार

हमलावरों ने हंगामे के दौरान पुलिस अभिरक्षा से रमेश मांझी को छुड़ाकर फरार करा दिया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस टीम को पीछे हटना पड़ा.

तकनीकी जांच के बाद पांच लोग गिरफ्तार

घटना के बाद दरौली थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई. तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रमेश मांझी समेत चार महिला आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया.

अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी जारी

थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: गया में दवा दुकानों पर ताला, 10 करोड़ का कारोबार ठप, केमिस्टों का बड़ा आंदोलन

विज्ञापन
Sakshi kumari

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन