Siwan News : कर्णपुरा पंचायत में दो परियोजनाओं पर 2.29 करोड़ खर्च, प्रशासनिक स्वीकृति जारी

इसी जमीन पर होगा भवन का निर्माण
Siwan News : कर्णपुरा पंचायत में दो परियोजनाओं पर 2.29 करोड़ खर्च, प्रशासनिक स्वीकृति जारी
Siwan News (विवेक कुमार सिंह) : गोरेयाकोठी प्रखंड की कर्णपुरा पंचायत में विकास कार्यों को नई गति मिलने जा रही है.पंचायत क्षेत्र में पंचायत सरकार भवन एवं सुधा होल डे मिल्क पार्लर निर्माण योजना को जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने तकनीकी एवं व्यय स्वीकृति प्रदान कर दी है.दोनों योजनाओं पर करीब दो करोड़ 29 लाख 89 हजार रुपये खर्च किये जाएंगे. प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद पंचायत क्षेत्र में खुशी का माहौल है.
सुधा मिल्क पार्लर से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा नया बल
जानकारी के अनुसार पंचायत सरकार भवन बनने से पंचायत स्तर पर सरकारी कार्यों के संचालन में सहूलियत होगी. ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से जुड़ी सेवाओं के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा. पंचायत भवन में पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मियों के बैठने के साथ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान की भी व्यवस्था रहेगी. वहीं पंचायत में सुधा होल डे मिल्क पार्लर खुलने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. यहां दूध के साथ दही, छाछ, पनीर, घी, बटर और आइसक्रीम समेत अन्य दुग्ध उत्पाद उपलब्ध होंगे.
स्थानीय स्तर पर बढ़ेगा स्वरोजगार, दुग्ध व्यवसाय को मिलेगा नया प्रोत्साहन
इससे ग्रामीणों को शहर जैसी सुविधाएं गांव में ही मिल सकेंगी. साथ ही स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार और दुग्ध व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.डीएम द्वारा जारी निर्देश के अनुसार दोनों योजनाओं का निर्माण कार्य ग्राम पंचायत के माध्यम से विभागीय स्तर पर कराया जाएगा. निर्माण सामग्री की खरीद भी संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा ही की जाएगी, ताकि कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनी रहे. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य शुरू होने की तिथि से नौ माह के भीतर हर हाल में पूरा कर लिया जाए.
किसी भी हाल में निर्माण कार्य प्रभावित न हो, डीएम का स्पष्ट निर्देश
इसके लिए संबंधित अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है.साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं प्रखंड राज पदाधिकारी को निर्माण स्थल पर किसी प्रकार का विवाद नहीं होने देने का निर्देश दिया गया है.कहा है कि किसी भी परिस्थिति में निर्माण कार्य प्रभावित नहीं होना चाहिए. ग्रामीणों का कहना है कि इन योजनाओं के पूरा होने से पंचायत में प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी और रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे.
Also Read : Siwan News : विश्व पर्यावरण दिवस पर सीवान जंक्शन में चला स्वच्छता अभियान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










