सीवान नगर परिषद का बड़ा एक्शन, सड़क पर खड़ी ओला की दर्जनों बाइक जब्त
नगर परिषद जब्त करती बाइकें
Siwan Nagar Parishad Action : सीवान के महादेवा ओपी क्षेत्र के महादेवा मुहल्ला में मुख्य सड़क पर लंबे समय से खड़ी दोपहिया गाड़ियों के खिलाफ नगर परिषद ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की. सड़क अतिक्रमण और यातायात बाधित होने की शिकायत मिलने के बाद नगर परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर ओला कंपनी से जुड़ी दर्जनों दोपहिया गाड़ियों को जब्त कर लिया.
Siwan Nagar Parishad Action : (विवेक कुमार सिंह /अरविन्द सिंह) सीवान के महादेवा ओपी क्षेत्र के महादेवा मुहल्ला में मुख्य सड़क पर लंबे समय से खड़ी दोपहिया गाड़ियों के खिलाफ नगर परिषद ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की. सड़क अतिक्रमण और यातायात बाधित होने की शिकायत मिलने के बाद नगर परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर ओला कंपनी से जुड़ी दर्जनों दोपहिया गाड़ियों को जब्त कर लिया.
लोगों की शिकायत पर हरकत में आया प्रशासन
स्थानीय लोगों ने सड़क पर बड़ी संख्या में खड़ी गाड़ियों से जाम और दुर्घटना की आशंका को लेकर जिलाधिकारी एवं नगर परिषद प्रशासन से शिकायत की थी. शिकायत के बाद नगर परिषद ने जांच कर कार्रवाई शुरू की. लोगों का कहना था कि सड़क का एक बड़ा हिस्सा वाहन पार्किंग में तब्दील हो गया था, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी.
आपके शहर में
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चला अभियान
सिटी मैनेजर बालेश्वर राय और अतिक्रमण प्रभारी अक्षत रौशन के नेतृत्व में नगर परिषद की टीम कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची. अभियान के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी. टीम ने सड़क पर खड़ी गाड़ियों को हटाने के साथ संबंधित एजेंसी और भवन के दस्तावेजों की भी जांच की.
जुर्माना जमा नहीं करने पर जब्त हुई गाड़ियां
जांच के दौरान नगर परिषद अधिकारियों ने पाया कि सार्वजनिक सड़क का उपयोग पार्किंग स्थल के रूप में किया जा रहा था. सिटी मैनेजर बालेश्वर राय ने बताया कि सड़क अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने संबंधित कंपनी से जुर्माना जमा करने को कहा, लेकिन निर्धारित राशि जमा नहीं किए जाने पर गाड़ियों की जब्ती की कार्रवाई की गई.
ट्रैक्टर से नगर परिषद परिसर पहुंचाई गई बाइकें
जब्त की गई दोपहिया गाड़ियों को नगर परिषद के ट्रैक्टर की मदद से नगर परिषद परिसर में लाया गया. कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और प्रशासन के कदम का समर्थन किया.
अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
कार्यपालक पदाधिकारी नीलम श्वेता ने बताया कि नागरिकों से मिली शिकायतों के आधार पर जांच कर यह कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में सार्वजनिक सड़कों और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
Siwan News : स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की सराहना
महादेवा के लोगों ने नगर परिषद की इस कार्रवाई का स्वागत किया है. उनका कहना है कि सड़क पर गाड़ियों का जमावड़ा लगने से रोजाना जाम की स्थिति बनती थी और हादसे का खतरा बना रहता था. कार्रवाई के बाद लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए