सावन से पहले चमकेगा ऐतिहासिक सीवान का कमलदाह सरोवर, प्रशासन ने तेज की सफाई; श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत

Author Abhay Kumar|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
निरीक्षण करते अधिकारी

निरीक्षण करते अधिकारी

सिसवन के ऐतिहासिक कमलदाह सरोवर की सफाई सावन से पहले पूरी की जाएगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सफाई कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

siwan Kamaldah Sarovar Cleaning : सीवान जिले के सिसवन प्रखंड स्थित मेहंदार के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले कमलदाह सरोवर की सफाई सावन माह शुरू होने से पहले पूरी कर ली जाएगी. श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक महत्व को देखते हुए जिला प्रशासन ने सफाई अभियान तेज कर दिया है, जिससे सावन में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

Siwan News : डीएम के निर्देश पर तेज हुई सफाई की तैयारी

जिलाधिकारी के निर्देश और अंचलाधिकारी उदयन सिंह के निरीक्षण के बाद संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं. सरोवर में फैली जलकुंभी, गाद और अन्य गंदगी को हटाने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा, ताकि पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके.

श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने फैसले का किया स्वागत

स्थानीय लोगों ने प्रशासन की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि कमलदाह सरोवर क्षेत्र की धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान है. सावन और अन्य पर्व-त्योहारों पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. समय पर सफाई होने से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और सरोवर की प्राकृतिक सुंदरता भी निखरेगी.

वर्षों से अधूरी हैं विकास योजनाएं

ग्रामीणों के अनुसार कमलदाह सरोवर के विकास के लिए कई बार योजनाएं बनीं, लेकिन अधिकांश फाइलों तक ही सीमित रह गईं. वर्ष 2008 में मनरेगा के तहत लगभग 58 लाख रुपये की लागत से सफाई कार्य शुरू हुआ था, लेकिन पूरा नहीं हो सका. इसके बाद वर्ष 2009 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरोवर का निरीक्षण कर पर्यटन विभाग को इसके विकास का निर्देश दिया था. पर्यटन विभाग ने करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से परिक्रमा पथ, सरोवर की सफाई, टापू और ओवरब्रिज निर्माण की योजना तैयार की थी, लेकिन परिक्रमा पथ के अलावा अन्य योजनाएं धरातल पर नहीं उतर सकीं.

कम वर्षा से घटा जलस्तर, बढ़ी जलकुंभी की समस्या

पिछले कुछ वर्षों में कम वर्षा के कारण सरोवर का जलस्तर काफी नीचे चला गया है. इसके चलते चारों ओर लंबी घास और जलकुंभी फैल गई है. स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन की मौजूदा पहल से सरोवर की स्वच्छता, सुंदरता और धार्मिक गरिमा फिर से बहाल होगी.

क्या बोले अंचलाधिकारी

सिसवन के अंचलाधिकारी उदयन सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार Kamaldah Sarovar Cleaning का कार्य तेजी से कराया जा रहा है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सावन शुरू होने से पहले सफाई का कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा.

Also Read : सीवान में पैक्स चुनाव का बिगुल, करसौत में मतदाता सूची जारी; 20 जुलाई तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति



विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन