सीवान में पैक्स चुनाव का बिगुल, करसौत में मतदाता सूची जारी; 20 जुलाई तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति

Author Ravindra Kumar|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

मतदाता सूची को चिपकते बीसीओ रामनारायण साह | Prabhat Khabar Network

सीवान जिले के दरौंदा प्रखंड में करसौत पैक्स का कार्यकाल समाप्त होने के बाद चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है. मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है और पात्र सदस्य 20 जुलाई तक दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. अंतिम मतदाता सूची 22 जुलाई को जारी की जाएगी.

विज्ञापन

Siwan PACS Election : सीवान जिले के दरौंदा प्रखंड में करसौत पैक्स का कार्यकाल समाप्त होने के बाद चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है. निर्वाचन कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है. पात्र सदस्य 20 जुलाई तक दावा एवं आपत्ति दर्ज करा सकते हैं, जबकि 22 जुलाई को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Siwan News: मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन

पैक्स चुनाव के निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सिंपी कुमारी ने बताया कि करसौत पैक्स की प्रारंभिक मतदाता सूची प्रखंड कार्यालय के सूचना बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है. संबंधित पैक्स के सदस्य कार्यालय पहुंचकर सूची का अवलोकन कर सकते हैं. इसके अलावा बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार की वेबसाइट पर भी मतदाता सूची उपलब्ध है.

20 जुलाई तक दर्ज करा सकते हैं दावा-आपत्ति

मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही दावा एवं आपत्ति लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. यदि किसी सदस्य को सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन संबंधी कोई आपत्ति है, तो वह 20 जुलाई तक आवेदन दे सकता है.

22 जुलाई को जारी होगी अंतिम सूची

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार प्राप्त दावों और आपत्तियों के निष्पादन के बाद 22 जुलाई को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी. इसके बाद आगे की चुनावी प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होगी.

निर्धारित प्रपत्र में ही मान्य होगी आपत्ति

बीडीओ सिंपी कुमारी ने बताया कि दावा एवं आपत्ति केवल एम-3 और एम-4 प्रपत्र में ही स्वीकार किए जाएंगे. प्रत्येक आवेदन पत्र में केवल एक ही दावा या आपत्ति दर्ज की जा सकेगी. निर्धारित प्रारूप के अलावा दिए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे.

Also Read : सीवान में दहेज हत्या मामले में कार्रवाई, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुर गिरफ्तार, अन्य आरोपितों की तलाश जारी



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन