सीवान में दहेज हत्या मामले में कार्रवाई, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुर गिरफ्तार, अन्य आरोपितों की तलाश जारी

Author Chandra Prakash|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी

गुठनी के श्रीकरपुर गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी ससुर विजय चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

Guthni Dowry Death Case : सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दहेज हत्या कांड के नामजद आरोपित और मृतका के ससुर विजय चौहान को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

siwan news : गुप्त सूचना पर घर में छापेमारी, ससुर गिरफ्तार

गुठनी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर श्रीकरपुर गांव स्थित आरोपी विजय चौहान के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

फरवरी में कमरे के अंदर मिली थी नवविवाहिता की लाश

पुलिस के अनुसार 24 फरवरी को श्रीकरपुर गांव निवासी सोनू चौहान की 25 वर्षीय पत्नी संध्या चौहान की कमरे के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

पति समेत पांच लोगों पर दर्ज है दहेज हत्या का केस

दर्ज प्राथमिकी में मृतका के पति सोनू चौहान, ससुर विजय चौहान, सास शांति देवी तथा ननद रीना देवी और रेणु चौहान को नामजद आरोपित बनाया गया है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि दहेज हत्या के दर्ज मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर विजय चौहान को गिरफ्तार किया गया है. शेष नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्ष के आधार पर की जाएगी.

Also Read : सारण में डंपर से युवक की मौत के बाद बवाल, शव रखकर सड़क जाम, पुल निर्माण कंपनी का काम रुकवाया



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन