सीवान जंक्शन पर रेलवे का पेयजल जांच अभियान, टंकी और वाटर वेंडिंग मशीन से लिये सैंपल

Updated:
विज्ञापन

सीवान में पानी की जांच करते स्वास्थ्य निरीक्षक

सीवान जंक्शन पर रेलवे ने यात्रियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक विशेष जांच अभियान चलाया. स्वास्थ्य निरीक्षकों ने पेयजल टंकियों, कूलर और वाटर वेंडिंग मशीनों से पानी के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता परखी. इस दौरान क्लोरीन और बैक्टीरिया की जांच की गई.

विज्ञापन

सीवान जंक्शन पर यात्रियों को उपलब्ध कराये जा रहे पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को रेलवे की ओर से विशेष जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान स्वास्थ्य निरीक्षकों ने स्टेशन परिसर में पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया और अलग-अलग स्रोतों से पानी के नमूने लेकर उनकी जांच की. अभियान का उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

टंकियों, कूलर और वाटर वेंडिंग मशीन से लिये नमूने

मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अनुभव पाठक के नेतृत्व में वाराणसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों के साथ सीवान जंक्शन पर भी जांच अभियान चलाया गया. स्वास्थ्य निरीक्षकों ने पेयजल टंकियों, कूलर, वाटर वेंडिंग मशीन, नल और वाटर बूथ से पानी के सैंपल लिये.

क्लोरीन और बैक्टीरिया की हुई जांच

लिए गये पानी के नमूनों की भौतिक, रासायनिक और बैक्टीरियोलॉजिकल जांच की गयी. पानी में क्लोरीन की मात्रा के साथ ई-कोलाई और कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की मौजूदगी की भी जांच की गयी. इसके लिए कोलीफॉर्म किट का इस्तेमाल किया गया.

पेयजल टंकियों की सफाई भी परखी

जांच टीम ने स्टेशन पर पेयजल टंकियों की स्वच्छता और रख-रखाव की स्थिति भी देखी. टंकियों की अंदरूनी और बाहरी सफाई, ढक्कन की स्थिति, आसपास की स्वच्छता तथा पेयजल आपूर्ति से जुड़े उपकरणों की जांच की गयी. जहां आवश्यक पाया गया, वहां संबंधित कर्मियों को सफाई और रख-रखाव को लेकर निर्देश दिये गये.

नियमित रूप से होती है पानी की जांच

रेलवे के अनुसार स्टेशनों और रेल परिसरों में पेयजल टंकियों और फिल्टर की नियमित सफाई, कीटाणुशोधन और पानी की गुणवत्ता की जांच की जाती है. यूनिफॉर्म ड्रिंकिंग वाटर क्वालिटी प्रोटोकॉल के तहत भी पेयजल की नियमित जांच की व्यवस्था है.

इसे भी पढ़ें: चिराग पासवान ने छात्रों से की मुलाकात, CM सम्राट चौधरी के सामने BPSC, बेल्ट्रॉन और TRE-4 की मांगें रखीं


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन