सीवान में अनीमिया जांच अभियान शुरू, 4.24 लाख लोगों की होगी जांच
बैठक में शामिल पदाधिकारी व कर्मी
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एनीमिया मुक्त बिहार विशेष अभियान का शुभारंभ किया है. सीवान जिले में 25 अगस्त से 30 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान में 4.24 लाख लोगों की जांच का लक्ष्य है, जिसमें किशोरियों और महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी.
Anemia Mukt Bharat Abhiyan: अनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत अनीमिया मुक्त बिहार विशेष अभियान का शुभारंभ मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से किया. इसके बाद जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के सभाकक्ष में अभियान की जानकारी दी.
आपके शहर में
डीएम ने बताया कि जिले में 25 अगस्त से 30 नवंबर तक अनीमिया की जांच एवं उपचार के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा. अभियान में सभी आयु वर्ग के लोगों को शामिल किया जायेगा, जबकि किशोरियों एवं महिलाओं को प्राथमिकता दी जायेगी. सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों से लेकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक अनीमिया की जांच की जायेगी.
स्कूलों में भी होगी जांच
समुदाय स्तर पर VHSND और PMSMA सत्रों के साथ RBSK के चलंत चिकित्सा दल द्वारा सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में भी अनीमिया की जांच की जायेगी. जांच के बाद जरूरत के अनुसार आयरन फोलिक एसिड का वितरण, रेफरल सेवा, उपचार एवं अनीमिया से बचाव के लिए परामर्श दिया जायेगा.
4.24 लाख लाभार्थियों की जांच का लक्ष्य
राज्य स्तर से सीवान जिले में अनीमिया जांच के लिए 4 लाख 24 हजार 500 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. प्रत्येक पंचायत में प्रतिदिन 20 लाभार्थियों की जांच के हिसाब से 283 पंचायतों में 75 कार्य दिवस तक अभियान चलाया जायेगा. डीएम ने सभी प्रखंडों में सभी आयु वर्ग के लोगों की शत-प्रतिशत जांच सुनिश्चित करने और आवश्यकता के अनुसार उपचार कराने का निर्देश दिया.
अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी रहे मौजूद
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी, सदर अस्पताल के अधीक्षक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, चिकित्सक एवं पारा मेडिकल कर्मी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: चिराग पासवान ने छात्रों से की मुलाकात, CM सम्राट चौधरी के सामने BPSC, बेल्ट्रॉन और TRE-4 की मांगें रखीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए