सीवान: सराय थाना पुलिस ने अवैध हथियार की डील करते दो शातिर दबोचे, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद

Updated:
विज्ञापन

फ़ोटो.हथियार के साथ गिरफ्तार आरोपी

सीवान में पुलिस ने अवैध हथियारों के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई की है. चमड़ा मंडी रोड पर दो संदिग्धों को देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आगे की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Illegal Weapons: सराय थाना पुलिस ने अवैध हथियार की खरीद-बिक्री के प्रयास में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक स्कूटी बरामद की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

एसपी भारत सोनी ने बताया कि 24 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि चमड़ा मंडी रोड स्थित मकसूद आलम की किराना दुकान के पास स्कूटी सवार दो व्यक्ति अवैध हथियार की खरीद-बिक्री की फिराक में हैं. सूचना मिलते ही सराय थानाध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की.

पुलिस वाहन को देखकर दोनों संदिग्ध भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सराय थाना क्षेत्र के पुरानी किला पोखरा निवासी मोहम्मद टुन्ना तथा बड़हरिया थाना क्षेत्र के गौसीहाता निवासी मोहम्मद शहाबुद्दीन उर्फ अरवाज के रूप में हुई है.

तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक स्कूटी बरामद की. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार शहाबुद्दीन उर्फ अरवाज का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ महादेवा थाना में 21 दिसंबर 2024 को मामला दर्ज किया गया था.

इस संबंध में सराय थाना में आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बीच बेहोश होकर रोड पर गिरी छात्रा, दौड़ी-दौड़ी पहुंचीं SDPO कोमल मीणा और खुद उठाया



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन