सीवान में आज से शुरू होगा ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान, युवाओं को दिलाई जाएगी शपथ

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान में 2 अगस्त से 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान का आगाज हो रहा है. इस पहल का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाकर उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाना है. अभियान के तहत रैली, शपथ ग्रहण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

विज्ञापन

Siwan News: सीवान में युवाओं को नशे से दूर रखने और विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से आज यानी 2 अगस्त से ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान’ शुरू होगा. भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के माई भारत के तत्वावधान में अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ सुबह 10 बजे वीएम उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, सीवान में होगा.

विज्ञापन

पीएम के संबोधन का होगा सीधा प्रसारण

अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया जाएगा. इसके बाद उपस्थित युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई जाएगी. कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा.

रैली और जागरूकता कार्यक्रम होंगे आयोजित

अभियान के तहत जन-जागरूकता रैली, संकल्प एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम, संवाद और अन्य जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. इन कार्यक्रमों के जरिए युवाओं के बीच नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के साथ समाज में नशामुक्त वातावरण बनाने का संदेश दिया जाएगा.

शिक्षण संस्थानों समेत कई संगठनों की होगी भागीदारी

जिला प्रशासन ने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षण संस्थानों, एनएसएस, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र, भारत स्काउट एवं गाइड, जीविका समेत संबंधित विभागों और संस्थाओं से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है. प्रशासन का उद्देश्य अभियान को व्यापक स्तर तक पहुंचाकर अधिक से अधिक युवाओं को इससे जोड़ना है.

विकसित भारत में युवाओं की भागीदारी पर जोर

‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है. साथ ही स्वस्थ और जागरूक युवाओं की सक्रिय भागीदारी के जरिए विकसित भारत के निर्माण में योगदान सुनिश्चित करना भी अभियान का प्रमुख लक्ष्य है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन