सीवान के नौतन में डबल मर्डर, घटनास्थल पर पहुंचे एसपी, इलाके में दहशत

Updated:
विज्ञापन

घटना स्थल पर मौजूद पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Siwan Double Murder: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के न्यू बाबा मोड़ नारायणपुर में जमीन विवाद ने शुक्रवार को खूनी रूप ले लिया. विवादित खेत में हुई मारपीट की घटना में दो लोगों की मौत हो गई

विज्ञापन

Siwan Double Murder: (सीवान से अरविंद कुमार सिंह की रिपोर्ट)

विज्ञापन

जिले के नौतन थाना क्षेत्र के न्यू बाबा मोड़ नारायणपुर में जमीन विवाद ने शुक्रवार को खूनी रूप ले लिया. विवादित खेत में हुई मारपीट की घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और गांव में तनाव का माहौल बन गया.

विवादित खेत में जमकर हुई मारपीट

जानकारी के अनुसार न्यू बाबा मोड़ नारायणपुर के पास जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई. मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई.

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

सूचना मिलते ही नौतन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, सीवान भेजा. वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

इलाज के दौरान दूसरे व्यक्ति ने भी तोड़ा दम

घटनास्थल पर मृत व्यक्ति की पहचान शकर सिंह, उम्र 73 वर्ष, पिता कपिलदेव सिंह, निवासी बरोहा, थाना नौतन के रूप में की गई. वहीं इलाज के दौरान बका सिंह, उम्र 65 वर्ष, पिता स्वर्गीय मुन्नी लाल, निवासी बरोहा की भी मौत हो गई. दो लोगों की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है.

घटनास्थल पर पहुंचे एसपी

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. एफएसएल टीम द्वारा मौके की वैज्ञानिक जांच कर साक्ष्य जुटाए गए. पुलिस अधिकारियों को मामले के त्वरित उद्भेदन और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं.

गांव में पुलिस बल तैनात

घटना के बाद गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस प्रशासन का कहना है कि विधि-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है. मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई जारी है. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

Also Read: सीवान में देर रात युवती को बदमाशों ने मारी गोली, प्रेम प्रसंग में साजिश का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन