सीवान में दिनदहाड़े CSP संचालक से 9.47 लाख की लूट, पिस्टल दिखाकर बदमाशों ने छीना बैग

Updated:
विज्ञापन
siwan loot news

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Crime News: सीवान में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने CSP संचालक से पिस्टल के बल पर 9.47 लाख रुपये लूट लिए. वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, पुलिस जांच और छापेमारी में जुटी है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: सीवान जिले से एक बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है, जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने स्टेट बैंक के CSP संचालक को निशाना बनाकर लाखों रुपये लूट लिए. घटना लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के बसौली गांव के समीप शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है.

बाइक सवार बदमाशों ने घेरकर लूटा

पीड़ित CSP संचालक गोबिंद कुमार उर्फ प्रिंस कुमार ने बताया कि वह रोज की तरह सुबह अपने घर नवीगंज से बाइक से बसौली बाजार स्थित अपनी दुकान जा रहे थे. तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें घेर लिया. दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल सटा दी और रुपयों से भरा बैग छीन लिया.

9 लाख 47 हजार रुपये और मोबाइल भी ले गए

अपराधियों ने न सिर्फ कैश से भरा बैग छीना, बल्कि उनका मोबाइल फोन और बाइक की चाबी भी ले ली, ताकि वह तुरंत उनका पीछा न कर सकें. बताया जा रहा है कि बैग में करीब 9 लाख 47 हजार रुपये थे, जो बैंक संबंधित लेन-देन के थे. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश हथियार लहराते हुए बसौली बाजार की ओर फरार हो गए.

कम उम्र के और चेहरे ढंके थे अपराधी

पीड़ित के अनुसार सभी अपराधी कम उम्र के थे और उन्होंने अपने चेहरे ढंक रखे थे, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है. हालांकि, पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है.

पुलिस जांच में जुटी, इलाके में अलर्ट

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोग डरे हुए हैं और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. फिलहाल, इस घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है.

Also Read: CM सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, गुजरात में पकड़ा गया आरोपी, बिहार ला रही पुलिस

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन