सीवान: दरौंदा में हर्षोल्लास के साथ मना रक्षाबंधन का महापर्व, बहनों ने बांधी राखी; बाजारों में रही खूब रौनक

Updated:
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर राखी बांधती बहन | Prabhat Khabar Network

दरौंदा में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुरक्षा की कामना की.

विज्ञापन

Siwan News: भाई-बहन के अटूट प्रेम, अटूट विश्वास और पवित्र स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पावन पर्व शुक्रवार को दरौंदा प्रखंड क्षेत्र में पूरे श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया. सुबह से ही घर-घर में पर्व को लेकर उमंग और खुशियों का माहौल देखा गया. बहनों ने सुबह स्नान-ध्यान के उपरांत पूरी श्रद्धा व विधि-विधान से पूजा की थाली सजाकर अपने भाइयों की आरती उतारी, माथे पर तिलक लगाया और कलाई पर रक्षासूत्र बांधा.

आपके शहर में

विज्ञापन

बहनों ने की दीर्घायु की कामना, भाइयों ने दिया सुरक्षा का वचन

कलाई पर स्नेह की डोर बांधने के बाद बहनों ने ईश्वर से अपने भाइयों के सुखी, स्वस्थ, समृद्ध और दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की. वहीं, भाइयों ने भी अपनी बहनों के मान-सम्मान की रक्षा करने और जीवन के हर मोड़ पर ढाल बनकर साथ निभाने का संकल्प दोहराया. भाइयों ने अपनी बहनों को मनपसंद उपहार और नेग भेंट कर त्योहार की खुशियां दोगुनी कर दीं.

रक्षाबंधन पर भाई के कलाई पर राखी बांधती | Prabhat Khabar Network
रक्षाबंधन पर भाई के कलाई पर राखी बांधती | Prabhat Khabar Network

बाजारों में दिनभर उमड़ी रही खरीदारों की भीड़

त्योहार को लेकर दरौंदा मुख्य बाजार सहित ग्रामीण हाट-बाजारों में सुबह से ही काफी चहल-पहल रही. रंग-बिरंगी व आकर्षक राखियों से सजी दुकानों पर छोटी बच्चियों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक की भारी भीड़ देखी गई. इसके साथ ही मिठाई, फल और कपड़ों की दुकानों पर भी देर शाम तक ग्राहकों का तांता लगा रहा, जहां भाइयों ने अपनी बहनों के लिए पसंदीदा उपहार और मिठाइयां खरीदीं.

Also Read: सीवान: सिसवन के किशुनबारी गांव में शौच के लिए निकले अधेड़ की सर्पदंश से मौत, अस्पताल ले जाने से पहले तोड़ा दम


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन