सीवान: सिसवन के किशुनबारी गांव में शौच के लिए निकले अधेड़ की सर्पदंश से मौत, अस्पताल ले जाने से पहले तोड़ा दम

Updated:
विज्ञापन

सिसवन के किशुनबारी गांव में शौच के लिए गए 55 वर्षीय लक्ष्मण साह की सांप के काटने से मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

Siwan News: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र अंतर्गत किशुनबारी गांव में शुक्रवार की सुबह एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई, जहां जहरीले सांप के डंसने से एक 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की असमय मौत हो गई. मृतक की पहचान किशुनबारी गांव निवासी स्वर्गीय दहारी साह के 55 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण साह के रूप में की गई है. इस अनहोनी के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

शौच के दौरान सांप ने डंसा, अस्पताल ले जाने से पहले तोड़ा दम

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह लक्ष्मण साह रोजमर्रा की तरह शौच के लिए घर से बाहर खेत की तरफ निकले थे. इसी दौरान झाड़ियों में छिपे एक विषैले सांप ने उनके पैर में डंस लिया. डंसने के तुरंत बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी और वे किसी तरह घर पहुंचे. परिजन जब तक आनन-फानन में उन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करते, तब तक जहर पूरे शरीर में फैल जाने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया.

गांव में पसरा मातम, जिला परिषद सदस्य ने बंधाया ढांढस

घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंच गए और शोकाकुल परिवार को संभालने में जुट गए. सूचना मिलते ही स्थानीय जिला परिषद सदस्य ब्रजेश सिंह भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे. उन्होंने मृतक के परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया. इसके साथ ही उन्होंने दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार को प्रशासनिक स्तर पर आपदा राहत और हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का पूरा आश्वासन दिया.

Also Read: सीवान: 10 प्रखंडों के 190 बाढ़ संभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, पंचायत स्तर पर तैनात होंगी मेडिकल टीमें; CS ने जारी किए निर्देश


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन