ePaper

शहर की सफाई व्यवस्था चरमरायी

Updated at : 05 Jul 2024 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
शहर की सफाई व्यवस्था चरमरायी

सीवान. नगर परिषद में सफाई कर्मियों और संसाधनों के बावजूद हर चौक चौराहा पर एजेंसी से काम छीनने के बाद कूड़ा कचरा नजर आ रहा है. शुक्रवार से पूरे शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है और किसी भी कूडा प्वाइंट से कचरा का उठाव नहीं हुआ है. जिसके कारण राहगीरों को -जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

संवाददाता, सीवान. नगर परिषद में सफाई कर्मियों और संसाधनों के बावजूद हर चौक चौराहा पर एजेंसी से काम छीनने के बाद कूड़ा कचरा नजर आ रहा है. शुक्रवार से पूरे शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है और किसी भी कूडा प्वाइंट से कचरा का उठाव नहीं हुआ है. जिसके कारण राहगीरों को -जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. दोपहर बाद बारिश होने से शहर की स्थिति और नारकीय हो गई है. कूडा प्वाइंट से कूड़ा कचरा बारिश के पानी के साथ सड़कों पर बिखर गया है. जिससे लोगों को पहले से ज्यादा परेशानियां झेलने पड़ रहा है. मोहल्लों से मजदूर सफाई के बाद कूडा इकट्ठा कर प्वाइंट तक लेकर पहुंचे लेकिन दिनभर कूड़ा कचरा का उठाव नहीं हुआ. नगर परिषद के पास कचरा रखने के लिए जमीन नहीं है. समय-समय पर कचरा गिराने के लिए जमीन किराये पर लिया जाता है लेकिन वर्तमान समय में जिस जमीन पर कूूडा कचरा गिराया जा रहा था. उसके मालिक गिराने से माना कर दिया है. जिसके कारण शुक्रवार से गिराने का काम प्रभावित हो गया है. सफाई एजेंसी से 30 वार्डो का काम वापस लेने के बाद लोगों को आस जगी थी कि पहले से बेहतर सफाई व्यवस्था होगी लेकिन अभी तक व्यवस्था में सुधार नहीं हो सकी है. शहर के डीएवी मोड, बड़हरिया बस स्टैंड, शांतिवट वृक्ष, राजेंद्र पथ दरबार सिनेमा, कसेरा टोली चौक, थाना रोड, बबूनिया रोड सहित अन्य स्थान पर कूडा कचरा नजर आया. बताते चले की दो जुलाई को ही नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने क्षेत्र से मिले शिकायत और कई आरोपों पर एजेंसी का एकारनामा को रद्द कर दिया था. इसके बाद पहले जैसा ही सभी 45 वाडों की सफाई की जिम्मेवारी नगर परिषद के कर्मचारियों को मिली है. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जगह चिन्हित किया जा रहा है. जगह मिलने के बाद कूडा कचरा का उठाव शुरू हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन