बड़हरिया पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर 7 फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Updated:
विज्ञापन

बड़हरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 7 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई विभिन्न गांवों में छापेमारी कर की गई. सभी गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Farar Warrants: बड़हरिया थाना क्षेत्र में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया इस अभियान के तहत पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर सात वारंटियों को गिरफ्तार किया सभी गिरफ्तार आरोपितों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

शिवराजपुर से पुराने चोरी के मामले में वारंटी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार एसआइ मेघनाथ चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार की रात शिवराजपुर गांव में छापेमारी की इस दौरान पुराने चोरी के मामले में फरार चल रहे वारंटी काशीनाथ चौधरी को गिरफ्तार किया गया.

इसके बाद पुलिस टीम ने झखाड़ीहाता गांव में छापेमारी कर वारंटी सैयाब खान को गिरफ्तार किया वहीं नबीगंज में की गयी कार्रवाई के दौरान अलीरजा अंसारी को पुलिस ने पकड़ा.

मुसेहरी में चार वारंटियों की गिरफ्तारी

पुलिस ने मुसेहरी गांव में भी छापेमारी की यहां से धर्मनाथ राम चौकत राम मालिक राम और सुनील राम को गिरफ्तार किया गया इस तरह पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कुल सात वारंटियों को गिरफ्तार किया

वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी रहेगा

गिरफ्तार सभी आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया गया थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा न्यायालय से जारी वारंटों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है.

पुलिस की लगातार हो रही कार्रवाई से थाना क्षेत्र में फरार चल रहे वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है

इसे भी पढ़ें:18 अगस्त से पटना में आमरण अनशन करेंगे छात्र, TRE-4, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा समेत कई हैं मांगें


विज्ञापन
आनंद मिश्र

लेखक के बारे में

By आनंद मिश्र

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन