ePaper

इंटर परीक्षा के सात परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Updated at : 13 Feb 2026 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
इंटर परीक्षा के सात परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

इंटरमीडिएट की परीक्षा के अंतिम दिन शुक्रवार को शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हो गयी.परीक्षा समाप्ति के बाद परीक्षार्थियों ने राहत की सांस ली. वहीं परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम दिखे.किसी भी केंद्र से कदाचार का कोई मामला सामने नहीं आया.

विज्ञापन

सीवान. इंटरमीडिएट की परीक्षा के अंतिम दिन शुक्रवार को शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हो गयी.परीक्षा समाप्ति के बाद परीक्षार्थियों ने राहत की सांस ली. वहीं परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम दिखे.किसी भी केंद्र से कदाचार का कोई मामला सामने नहीं आया. पहली पाली में विज्ञान, कला व वाणिज्य संकाय के परीक्षार्थियों ने भाषा के तहत संस्कृत व उर्दू विषय तथा दूसरी पाली में वोकेशनल सब्जेक्ट के तहत कंप्यूटर साइंस व योगा विषय की परीक्षा दी. दोनों विषयों में पूछे गए प्रश्नों से परीक्षार्थी संतुष्ट दिखे. दोनों पालियों की परीक्षा में मात्र सात परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. पहली पाली की परीक्षा में 97 परीक्षार्थियों में से 96 परीक्षार्थी उपस्थित रहे. जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा. वहीं दूसरी पाली की परीक्षा में 435 परीक्षार्थियों में 429 परीक्षार्थी उपस्थित रहे. जबकि छह परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी. डीएम विवेक रंजन मैत्रेय के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी आशुतोष गुप्ता, महाराजगंज एसडीओ अनिता सिन्हा व एसडीपीओ अमन परीक्षा की लगातार मानिटरिंग करते रहे. इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे. इस दौरान परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अफसरों के साथ सभी केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे. हालांकि अंतिम दिन भी कदाचार के आरोप में एक भी परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन