सीवान से अब तक भेजे गये 601 संदिग्ध मरीजों के सैंपल

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 Apr 2020 4:37 AM

विज्ञापन

सीवान : कोरोना वायरस से संक्रमित संदिग्ध 601 मरीजों का सीवान से सैंपल निकाल पटना जांच के लिए भेजा गया है. अब तक 419 लोगों की आयी रिपोर्ट में 403 लोगों का रिपोर्ट निगेटिव तथा छह लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. फॉलोअप जांच में चार पॉजिटिव मरीजों का निगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग […]

विज्ञापन

सीवान : कोरोना वायरस से संक्रमित संदिग्ध 601 मरीजों का सीवान से सैंपल निकाल पटना जांच के लिए भेजा गया है. अब तक 419 लोगों की आयी रिपोर्ट में 403 लोगों का रिपोर्ट निगेटिव तथा छह लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. फॉलोअप जांच में चार पॉजिटिव मरीजों का निगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस लिया है. जिन 601 लोगों का सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया है. उसमें 40 ऐसे लोग है जो तबलीगी जमात के लोगों के संपर्क में आये है. इधर डीएवी पब्लिक स्कूल परिसर में बने कलेक्शन सेंटर में सोमवार को 12 तथा मंगलवार को करीब 70 संदिग्ध लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया. स्वास्थ्य विभाग ने बड़हरिया के दो, हसनपुरा के एक एवं दरौली के एक पॉजिटिव मरीजों के सभी 44 परिजनों का दूसरी बार फॉलोअप जांच कराने का निर्णय लिया है.

हालांकि सभी परिजनों का पहले जांच में रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें क्वारेंटिन सेंटरों से विरमित कर होम आइशोलेशन में रहने का निर्देश दिया गया था. उम्मीद है कि बुधवार को सभी 44 लोगों का सैंपल निकालकर जांच के लिए पटना भेजा जायेगा. सैंपल निकालने वाले सभी 24 लैब टेक्निशियनों को अभी तक विभाग के अधिकारियों द्वारा क्वारेंटिन में नहीं रखा गया है. सभी सैंपल निकालने के बाद अपने घरों को लौट जा रहे है तथा अपने परिवार के सदस्यों के बीच रह रहें है. विभाग द्वारा अभी तक इनको कोई गाइड लाइन नहीं मिला है कि इन्हें काम करने के बाद कैसे रहना है. दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल अस्पताल में रखे गये कोरोना के पॉजिटिव मरीज का अभी तक दूसरा फॉलोअप जांच विभाग द्वारा नहीं कराया गया.

इधर डीएवी पब्लिक स्कूल परिसर में बने कलेक्शन सेंटर में सोमवार को 12 तथा मंगलवार को करीब 70 संदिग्ध लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया. स्वास्थ्य विभाग ने बड़हरिया के दो, हसनपुरा के एक एवं दरौली के एक पॉजिटिव मरीजों के सभी 44 परिजनों का दूसरी बार फॉलोअप जांच कराने का निर्णय लिया है. हालांकि सभी परिजनों का पहले जांच में रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें क्वारेंटिन सेंटरों से विरमित कर होम आइशोलेशन में रहने का निर्देश दिया गया था.

उम्मीद है कि बुधवार को सभी 44 लोगों का सैंपल निकालकर जांच के लिए पटना भेजा जायेगा. सैंपल निकालने वाले सभी 24 लैब टेक्निशियनों को अभी तक विभाग के अधिकारियों द्वारा क्वारेंटिन में नहीं रखा गया है. सभी सैंपल निकालने के बाद अपने घरों को लौट जा रहे है तथा अपने परिवार के सदस्यों के बीच रह रहें है. विभाग द्वारा अभी तक इनको कोई गाइड लाइन नहीं मिला है कि इन्हें काम करने के बाद कैसे रहना है. दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल अस्पताल में रखे गये कोरोना के पॉजिटिव मरीज का अभी तक दूसरा फॉलोअप जांच विभाग द्वारा नहीं कराया गया.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन