सदर अस्पताल में जर्जर छत का छज्जा गिरा, मरीज और नर्स घायल

Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल में जर्जर छत का छज्जा गिरा, मरीज और नर्स घायल

अस्पताल के निबंधन काउंटर, बीपी-शुगर जांच केंद्र और दवा वितरण काउंटर के ऊपर भवन का बना जर्जर छज्जा अचानक भरभराकर नीचे गिर पड़ा.

विज्ञापन

हाजीपुर. सदर अस्पताल परिसर में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा होते-होते टल गया. अस्पताल के निबंधन काउंटर, बीपी-शुगर जांच केंद्र और दवा वितरण काउंटर के ऊपर भवन का बना जर्जर छज्जा अचानक भरभराकर नीचे गिर पड़ा. घटना में एक-दो मरीजों समेत एक नर्स को आंशिक चोटें आयी हैं. हादसे के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे अचानक छज्जा टूटकर नीचे गिर गया. गनीमत रही कि उस समय मरीजों की भीड़ अपेक्षाकृत कम थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. घटना के तुरंत बाद अस्पताल कर्मियों ने टूटे मलबे को हटाया और घायलों को प्राथमिक उपचार दिया. बताया जाता है कि जिस स्थान पर छज्जा गिरा, वहीं काउंटर लगाकर नर्स द्वारा बीपी, शुगर की जांच व वजन और लंबाई मापा जाता है इसके साथ वहीं पर निबंधन काउंटर संचालित होता है. वहीं दवा वितरण काउंटर पर दस कतार दवा के लिए लगी रहती है. सुबह के समय यहां रोजाना सैकड़ों मरीजों और उनके परिजनों की भीड़ लगी रहती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह हादसा सुबह 9 से 11 बजे के बीच हुआ होता, तो कई लोग गंभीर रूप से घायल हो सकते थे. घटना के बाद मरीजों और परिजनों में अस्पताल की जर्जर व्यवस्था को लेकर नाराजगी जतायी. लोगों ने अस्पताल भवन की तत्काल जांच कर मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके.

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन