सीवान के रेड क्रॉस परिसर में जलजमाव से दिव्यांग परेशान, स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी भी बेअसर

Author Amarnath sharma|Edited by Vivek Pandey
Updated:
विज्ञापन

घसीटते हुए गंदे पानी को पार कर मेडिकल कैंप में जाता दिव्यांग | Prabhat Khabar

सीवान शहर के रेड क्रॉस परिसर में जलजमाव की गंभीर समस्या ने दिव्यांगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। नगर परिषद की उदासीनता के चलते हालात जस के तस हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग की चेतावनियां भी बेअसर साबित हो रही हैं।

विज्ञापन

Health Department Bihar : सीवान शहर के रेड क्रॉस परिसर में पिछले लगभग एक महीने से जलजमाव की समस्या बनी हुई है, लेकिन नगर परिषद की उदासीनता के कारण हालात जस के तस हैं. 20 जून को प्रभात खबर ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित कर नगर परिषद का ध्यान आकृष्ट कराया था, इसके बावजूद न तो नाले की समुचित सफाई कराई गई और न ही जलनिकासी की कोई स्थायी व्यवस्था की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

हर मंगलवार दिव्यांगों को झेलनी पड़ रही परेशानी

स्थिति यह है कि हर मंगलवार को रेड क्रॉस परिसर में लगने वाले दिव्यांग मेडिकल बोर्ड में जांच कराने आने वाले दिव्यांगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है. मंगलवार को एक पूरी तरह दिव्यांग व्यक्ति को घिसटते हुए जलजमाव पार करते देख मौजूद लोगों ने भी व्यवस्था पर सवाल उठाए.

मलेरिया अधिकारी ने भी भेजा था पत्र

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. ओम प्रकाश लाल ने करीब 15 दिन पहले ही नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखकर जलजमाव तत्काल समाप्त कराने का अनुरोध किया था. बरसात के मौसम में जमा पानी से मच्छरों के पनपने और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है. इसके बावजूद नगर परिषद की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई.

स्थानीय लोगों में नाराजगी

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब मीडिया की खबर और स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी के बाद भी प्रशासन नहीं जागा, तो आम नागरिक आखिर किससे उम्मीद करें. लोगों ने सवाल उठाया कि क्या नगर परिषद किसी बड़े हादसे या बीमारी फैलने का इंतजार कर रही है. संवेदनशील माने जाने वाले रेड क्रॉस परिसर की यह बदहाली नगर परिषद की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है.

क्या बोले जिला मलेरिया पदाधिकारी

जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. ओम प्रकाश लाल ने कहा कि जलजमाव और नालियों पर ढक्कन नहीं रहने की शिकायत लगभग एक माह पहले नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखकर की गई थी. इस दौरान कई बार टेलीफोन पर भी बातचीत हुई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला.

Also Read: गोपालगंज के मीरगंज में अतिक्रमण से बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था, हर दिन जाम से बेहाल हो रहे लोग



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन