सीवान: राजेंद्र किशोरी बीएड कॉलेज में नवप्रवेशित प्रशिक्षुओं का हुआ भव्य स्वागत

Author Ranjeet Kumar|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
फोटो :कार्यक्रम में उपस्थित नवप्रवेशित प्रशिक्षु व अन्य | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम में उपस्थित नवप्रवेशित प्रशिक्षु व अन्य | Prabhat Khabar Network

राजेंद्र किशोरी बीएड कॉलेज, सुघड़ी में नवप्रवेशित बीएड प्रशिक्षुओं के लिए एक विशेष अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में एनईपी-2020 के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षक बनने के महत्व पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

सीवान: राजेंद्र किशोरी बीएड कॉलेज, सुघड़ी में सोमवार को बीएड सत्र 2026-28 के नवप्रवेशित प्रशिक्षुओं के लिए अभिविन्यास (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन, दीप प्रज्ज्वलन तथा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया.

एनईपी-2020 के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षक बनने का दिया संदेश

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार ने स्वागत संबोधन में प्रशिक्षुओं को महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, पुस्तकालय, आईसीटी एवं प्रयोगशालाओं, सेमिनार, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक सफल शिक्षक बनने के लिए ज्ञान, अनुशासन, संवेदनशीलता, नैतिकता और नवाचार का समन्वय आवश्यक है.

परिचय-सत्र में शिक्षकों ने साझा किए प्रेरक विचार

कार्यक्रम के दौरान सभी प्राध्यापकों एवं नवप्रवेशित प्रशिक्षुओं का परिचय-सत्र भी आयोजित किया गया. इस अवसर पर शिक्षकों ने अपने प्रेरक विचार साझा करते हुए विद्यार्थियों को समर्पण और उत्कृष्टता के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया.

शिक्षक एवं कर्मचारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ प्राध्यापक भृगुनाथ चौबे ने किया. इस अवसर पर अनिल कुमार मधेशिया, डॉ. सनद कुमार दूबे, रमेश सिंह, महेश पांडेय, अभिषेक शुक्ला, अजय सिंह यादव, गणेश प्रसाद, मुकेश कुमार, प्रमोद कुमार, विनोद कुमार, संतोष राय सहित महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं नवप्रवेशित प्रशिक्षु उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर


विज्ञापन
Ranjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन