जमाखोरी को लेकर खाद्यान्न व्यवसायी के यहां छापेमारी

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 22 Aug 2025 9:48 PM

विज्ञापन

आंदर थाना क्षेत्र के तियांय में खाद्यान्न जमाखोरी को लेकर राजेंद्र साह के यहां छापेमारी शुक्रवार की देर शाम तक जारी रहा. सदर अनुमंडल पदाधिकारी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि व्यवसायी राजेंद्र साह के यहां खाद्यान्न जमाखोरी की शिकायत पर छापामारी की गयी.

विज्ञापन

सीवान. आंदर थाना क्षेत्र के तियांय में खाद्यान्न जमाखोरी को लेकर राजेंद्र साह के यहां छापेमारी शुक्रवार की देर शाम तक जारी रहा. सदर अनुमंडल पदाधिकारी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि व्यवसायी राजेंद्र साह के यहां खाद्यान्न जमाखोरी की शिकायत पर छापामारी की गयी. हालांकि सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने छापामारी के संबंध में बहुत कुछ बताने से इंकार कर दिया. उन्होंने बताया कि छापेमारी की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है. इधर व्यवसायी के यहां छापामारी की सूचना में आंदर के अन्य बाजार व खाद्यान्न की जमाखोरी करने वाले व्यवसायियों के हड़कंप मच गया. समाचार प्रेषण तक छापामारी की कार्रवाई जारी थी. नकली सामान की सूचना पर हुई छापेमारी सीवान. नगर थाना क्षेत्र के जेपी चौक समीप एक बिजली दुकान पर शुक्रवार की देर शाम नकली सामान बिक्री की सूचना पर ऐंकर कंपनी की टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी की. छापेमारी के दौरान टीम ने एक-एक सामानों की जांच की. इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ हो गई. करीब एक घंटे चली छापेमारी में दुकान से एक भी नकली सामान टीम को नहीं मिला. टीम खाली हाथ वापस लौट गई. मिली जानकारी के अनुसार ऐंकर कंपनी को सूचना मिली थी कि उक्त दुकान पर नकली सामान बिक्री की जा रही है. सूचना पर कंपनी के एक कर्मी एक अगस्त को आकर सामान की खरीदारी की थी. जो नकली था इसके बाद कंपनी ने दो पदाधिकारी को दिल्ली से सीवान भेजी. टीम ने नगर थाना की मदद से उक्त दुकान में छापेमारी की, लेकिन दुकान से एक भी नकली सामान बरामद नहीं हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन