सीवान: रघुनाथपुर थाना पहुंचे एसपी, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

फ़ोटो.थाना का निरीक्षण करते एसपी | Prabhat Khabar Network

सीवान के रघुनाथपुर थाना का एसपी भारत सोंनी ने औचक निरीक्षण किया। लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को दिए सख्त निर्देश।

विज्ञापन

Siwan News : पुलिस अधीक्षक भारत सोंनी ने शनिवार को रघुनाथपुर थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों एवं विभिन्न कांडों से संबंधित फाइलों की जांच की. साथ ही लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित निष्पादन को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

आपके शहर में

विज्ञापन

अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश

एसपी ने थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने को कहा. उन्होंने क्षेत्र में लगातार गश्त करने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया.

फरियादियों की शिकायतों पर हो त्वरित कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान एसपी ने कहा कि आम लोगों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन पुलिस की प्राथमिकता है. उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनने और नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. अनुसंधान में तेजी लाने और लंबित कांडों का जल्द निष्पादन करने पर भी जोर दिया.

लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतने की हिदायत दी. उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण और आम लोगों की शिकायतों के निपटारे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की व्यवस्था और पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया गया.

फ़ोटो.थाना का  निरीक्षण करते एसपी | Prabhat Khabar Network
फ़ोटो.थाना का निरीक्षण करते एसपी | Prabhat Khabar Network
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन