सीवान: बड़हरिया के भुवनेश्वर-फतेह आलम हाई स्कूल को मिला पीएमश्री विद्यालय का दर्जा, विधायक ने किया उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

मुख्य अतिथि का स्वागत करते एचएम आश मोहम्मद बैठा और अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बड़हरिया प्रखंड के भुवनेश्वर-फतेह आलम हाई स्कूल को पीएमश्री विद्यालय का दर्जा मिला है. स्थानीय विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया. इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी.

विज्ञापन

सीवान: बड़हरिया प्रखंड के बाबूहाता स्थित भुवनेश्वर-फतेह आलम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज को पीएमश्री विद्यालय का दर्जा मिलने के बाद सोमवार को स्थानीय विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही.

विज्ञापन

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सरकार लगातार कर रही प्रयास : विधायक

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है. विद्यालयों में आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराकर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को भी बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं मिलनी चाहिए. पीएमश्री विद्यालय योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.

अब एक ही परिसर में होगी कक्षा छह से बारहवीं तक की पढ़ाई

विद्यालय के प्रधानाध्यापक आश मोहम्मद बैठा ने बताया कि पीएमश्री विद्यालय बनने के बाद अब यहां कक्षा छह से बारहवीं तक की पढ़ाई एक ही परिसर में होगी. उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षित, प्रेरक और आधुनिक शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना है. साथ ही विद्यालय की आधारभूत संरचना और शैक्षणिक सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा, जिससे छात्रों को बेहतर सीखने का अवसर मिलेगा.

विधायक का किया गया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक आश मोहम्मद बैठा एवं विद्यालय परिवार की ओर से विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल का शॉल ओढ़ाकर और बुके भेंट कर सम्मानित किया गया.

बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में शिक्षक अनिल सिंह, नीतीश कुमार, मो. मसलेहुद्दीन, शैलेश कुमार, रजनीश कुमार, राजेश गिरि सहित अभिभावक मनोज सिंह, सुधाकर गिरि, नरेंद्र पर्वत, गौतम कुशवाहा, संतोष प्रसाद, सुरेश शर्मा, गौतम शर्मा तथा बड़ी संख्या में अभिभावक एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: 1995 से बीजेपी का अभेद्य किला है बांकीपुर, जानिए 1957 से लेकर अब तक कौन-कौन बना विधायक


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन