सीवान के इस गांव में पर्यावरण बचाने की अनोखी पहल, ग्रामीणों ने लगाए 40 पौधे, लिया संकल्प

पौधा के साथ उपस्थित लोग
Siwan Tree Plantation Drive : सीवान के करमली हाता गांव में पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाओ अभियान के तहत 40 पौधे लगाए गए। ग्रामीणों ने पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया।
Siwan Tree Plantation Drive : सीवान सदर प्रखंड के करमली हाता गांव में शुक्रवार को "पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ" अभियान के तहत 40 पौधों का रोपण किया गया. इस अभियान की शुरुआत पत्रकार फहीम खान और आपदा मित्र सानीफ खान की पहल पर की गई. अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना और हरियाली बढ़ाना है.
ग्रामीणों ने लिया पौधों की देखभाल का संकल्प
पौधारोपण कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया. सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और उन्हें पेड़ बनने तक सुरक्षित रखने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया.
जलवायु परिवर्तन से निपटने का दिया संदेश
आयोजकों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण आवश्यक है. उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाए. उनका कहना था कि सामूहिक प्रयास से ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सकता है.
स्थानीय लोगों की रही सक्रिय भागीदारी
अभियान में प्रिंस चौहान, रवि आर्या, नवीन चंद जैन और साहिल मकसूद सहित कई स्थानीय लोगों ने भाग लिया. सभी ने पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही.
Also Read : सीवान के मैरवा अस्पताल में प्रसव हुए, लेकिन पोर्टल पर नहीं हुई एंट्री, निरीक्षण में खुली लापरवाही
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











