एइडीओ परीक्षा में छह हजार से अधिक अनुपस्थित

Published by :DEEPAK MISHRA
Published at :17 Apr 2026 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
एइडीओ परीक्षा में छह हजार से अधिक अनुपस्थित

बिहार लोक सेवा आयोग के अंतर्गत सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एइडीओ) के दूसरे चरण की प्रतियोगिता परीक्षा शुक्रवार को जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई. परीक्षा जिले के 21 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. बिहार लोक सेवा आयोग के अंतर्गत सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एइडीओ) के दूसरे चरण की प्रतियोगिता परीक्षा शुक्रवार को जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई. परीक्षा जिले के 21 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गयी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक हुई. परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में सामान्य उत्साह देखा गया, हालांकि किसी भी केंद्र से कदाचार की सूचना नहीं मिली. जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली पाली में कुल 11,400 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, जिनमें 4,866 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 6,534 अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में 4,853 अभ्यर्थी शामिल हुए और 6,545 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. डीइओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार को परीक्षा एकल पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जायेगी. परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पूर्व तक अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया. कदाचारमुक्त संचालन के लिए अधिकारी लगातार केंद्रों का निरीक्षण करते रहे.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन