स्व-गणना की प्रक्रिया की दी गयी जानकारी

प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय दरौंदा परिसर में 24 अप्रैल तक प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण चल रहा है. इस दौरान राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किये गये हैं. शुक्रवार से स्वगणना की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है और इसके लिए पोर्टल खोल दिया गया है. प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को जनगणना से जुड़ी सभी पहलुओं की जानकारी गाइडलाइन पुस्तक के माध्यम से दी गयी
प्रतिनिधि, दरौंदा. प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय दरौंदा परिसर में 24 अप्रैल तक प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण चल रहा है. इस दौरान राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किये गये हैं. शुक्रवार से स्वगणना की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है और इसके लिए पोर्टल खोल दिया गया है. प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को जनगणना से जुड़ी सभी पहलुओं की जानकारी गाइडलाइन पुस्तक के माध्यम से दी गयी. इसमें स्व-गणना से लेकर मकान सूचीकरण तक की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया. इस बार की जनगणना में कई नये प्रावधान शामिल किये गये हैं. खास बात यह है कि परिवार की गणना अब महिला के आधार पर की जायेगी. यदि किसी पुरुष की दो पत्नियां हैं, तो उन्हें दो अलग-अलग परिवार माना जायेगा, जबकि यदि किसी महिला के दो पति हैं, तो उसे एक ही परिवार के रूप में गिना जायेगा. इससे परिवार संरचना को नये तरीके से समझने का प्रयास किया जा रहा है. जनगणना के दौरान परिवार में सदस्यों की संख्या, विवाहित-अविवाहित स्थिति, एक घर में कितने परिवार रहते हैं, इन सभी बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी जुटायी जायेगी. साथ ही परिवार का मुखिया महिला है या पुरुष, इसकी प्रविष्टि और मुखिया की जाति भी दर्ज की जायेगी. इसके अलावा लोगों के जीवन स्तर से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी एकत्र की जायेंगी. इधर प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सौरभ सुमन ने निरीक्षण किया और जनगणना से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




