अज्ञात वाहन व बाइक की टक्कर में एक की मौत, एक घायल

Updated:
विज्ञापन
अज्ञात वाहन व बाइक की टक्कर में एक की मौत, एक घायल

थाना क्षेत्र के गोपालपुर टोले नवादा से गयी बारात से नहर बांध के रास्ते बुधवार की रात घर लौट रहे बाइक सवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी.

विज्ञापन

लकड़ी नबीगंज. थाना क्षेत्र के गोपालपुर टोले नवादा से गयी बारात से नहर बांध के रास्ते बुधवार की रात घर लौट रहे बाइक सवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. इधर टक्कर मारने वाला चालक वाहन समेत मौके से भाग गया. घायलों की पहचान नवादा के मोंक सहनी के पुत्र पीयूष कुमार (20) और बद्री सहनी के पुत्र रमन सहनी के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर नवादा निवासी मंकेश्वर शाह के पुत्र की शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे. स्थानीय लोगों ने दोनों के परिजनों को सूचना देते हुए निजी अस्पताल में इलाज कराया. जहां चिकित्सक ने दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. इलाज के क्रम में रमन सहनी की मौत हो गयी और पीयूष कुमार जिंदगी व मौत से जूझ रहा है. समाचार प्रेषण तक शव गांव नहीं पहुंच पाया है. स्थानीय सरपंच लवली चौधरी ने बताया कि मृतक बड़े ही गरीब परिवार से आता है. उसकी मौत का समाचार सुन पूरा क्षेत्र मे मातमी सन्नाटा पसर गया है. युवक का तेजधार हथियार से सिर फोड़ा गोरेयाकोठी. लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव निवासी सत्यनारायण राय के 32 वर्षीय पुत्र प्रमोद राय रास्ते से आने-जाने को लेकर उत्पन्न विवाद हल करने की बात की तो गुरुवार की देर शाम पड़ोसियों ने अपना वर्चस्व दिखाते हुए तेजधार हथियार से जानलेवा प्रहार कर सिर फोड़ दिया. जिससे गंभीर रूप से प्रमोद राय घायल हो गया. जिसे आसपास के लोगों ने आनन फानन में इलाज के लिए लकड़ी नबीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिसिया कार्रवाई तेज कर दी है.

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन